सुजानपुर / बटाला (अविनाश शर्मा)
17 जून : पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन जोन पठानकोट गुरदासपुर की बैठक जिला प्रधान सतनाम सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ब्रांचों के अध्यक्ष महासचिव में भाग लिया इस संबंधी जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन जिला जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह सरपरस्त रजिंदर धीमान, राजेंद्र कुमार जिला महासचिव ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारी रेगुलर करने की घोषणा की गई है उसको असली अमलीजामा बनाकर अस्थाई कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए उन्होंने कहा वाटर सप्लाई सैनिटेशन एचओडी लिस्टमेंट डिपार्टमेंट ठेकेदारों 18000 वेतन दिया है जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों को मात्र 11453 मिल रहे हैं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से मांग कि है कि लिस्टमेंट ठेकेदार कर्मचारी, आउटसॉस कर्मचारियों का वेतन एक सम्मान किया जाए उन्होंने कहा कि एचओडी वाटर सप्लाई सैनिटेशन द्वारा आउटसोंग्स कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के लिए कमेटी बनाई गई है लेकिन 10 महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों के साथ जो चुनावी वादे किए हैं उनको पंजाब सरकार शीघ्र पूरे करें जिसके तहत वेतन आयोग की त्रुटियां दूर की जाए, आउटसोर्स, ठेका कर्मचारियों अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए पुरानी पेंशन स्कीम 1972 रूल के मुताबिक लागू की जाए, पे कमीशन का बकाया जनवरी 2016 से दिया जाए, डीऐ की किसते का बकाया जाए , मेडिकल कैशलेस सुविधा दी जाए इस मौके पर सतनाम सिंह ,रजिंदर धीमान, प्रेम कुमार, मनोहर लाल ,थुडू राम ,तेजवीर सिंह सुरेश कुमार राजिंदर कुमार ,मान सिंह, बलराज सिंह ,हरिंदर सिंह, टेहल सिंह, राजेश कुमार, तरसेम लाल, गुरनाम सिंह, सर्वजीत सिंह, रकेश कुमार, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह लादोवाल, गुरमीत सिंह ,हरजीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि थे।








