(फोटो : शाहपुर कंडी टाउनशिप में मृत पड़ी गाय, गाय के शव को नोचने के लिए तैयार कुत्ते)
शाहपुर कंडी (कुमार हैप्पी)
शाहपुर कंडी टाउनशिप में तीन दिन से मृतक पड़ी गाय,बांध प्रशासन इस और बेखबर
टाउन मंडल के अभियंता फोन उठाना भी नहीं समझते वाजिब
जेई अमरजीत ने अपने स्तर पर मृतक गाय का शव उठाने का दिया भरोसा
24 अगस्त : जहां एक तरफ पूरे पंजाब और पूरा जिला पठानकोट में लंबी स्किन बीमारी के तहत मवेशियों की मौत हो रही है वही इसी कड़ी में पिछले 3 दिन पहले शाहपुर कंडी टाउनशिप में अदियाल मार्केट के निकट इसी आशंका को लेकर एक गाय की मौत हो गई परंतु बांध प्रशासन कानों में तेल डालकर सो रहा है। इस संबंध में जब प्राइम पंजाब टाइम टीम की ओर से उस गाय के शव को देखना चाहा तो वहां पर भारी बदबू फैली हुई थी और गाय की चमड़ी में गहरे काले रंग के धब्बे पड़े हुए थे जिसको लेकर आशंका लगाई जा रही है कि शाहपुर कंडी क्षेत्र में भी लंपी स्किन बीमारी के तहत इस गाय की मौत हुई है। इस गाय से भारी बदबू आ रही है और वहां से आने जाने वाले राहगीरों के साथ तीसरी के तीन चार ब्लॉकों में भारी बदबू फैली हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजय कुमार, रजनीश महाजन, गुरप्रीत, विजय शर्मा, अनिल शर्मा, अश्विनी कुमार, इंदु सैनी, विजय, रतन धीमान, अजय, विरेंद्र कपूर, गुरप्रीत, देवराज ने बताया की यह गाय लगभग 3 दिन पहले से मरी हुई लगती है क्योंकि क्षेत्र में भारी बदबू फैली हुई है परंतु बांध प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। जिस कारण एक महांमारी फैलने का भय बना हुआ है। इस मौके पर इन सभी ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मृत गाय को उठाकर दफनाया जाए ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।
इस संबंध में जब टाउनशिप मंडल के अभियंता प्रेम सागर शर्मा से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन उठाना भी वाजिब नहीं समझा । बाद में टाउनशिप मंडल के जेई अमरजीत सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि टाउनशिप मंडल की हालत पतली है परंतु अपने स्तर पर वह कोई ना कोई इंतजाम कर इस समस्या से जल्द ही हल करवाएंगे।








