पठानकोट(तरुण/रोहित)
मामूली सी बात के चलते पत्नी को बुरी तरह पीटने के मामले ने यह बात सिद्ध कर दी कि कहीं कहीं महिलाएं अभी भी समाज में है असुरक्षित – रेखा शर्मा।
24,अगस्त : शहर पठानकोट के साथ लगते घरोटा गांव में एक महिला को उसके पति और सास ससुर द्वारा बुरी तरह से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा तो तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार तो कर लिया गया है ऐसे में यहां पुलिस प्रशासन का कार्य तो तारीफ ए काबिल है परंतु वहीं इस घटना ने यह प्रश्न भी खड़ा कर दिया है कि महिलाएं आज भी समाज में असुरक्षित है ये बात आम आदमी पार्टी की जिला प्रधान महिला विंग रेखा मनी शर्मा ने आज मीडिया से बात करते हुए कही।उन्होंने कहा की कहीं-कहीं आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो औरत को अपना गुलाम समझते हैं और उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं परंतु उन्हें इस बात की ओर ध्यान देना चाहिए की उन्होंने भी किसी औरत की कोख से ही जन्म लिया है पर ऐसे में वह इतने घटिया कर्म करते समय यह बात क्यों भूल जाते हैं की उनकी पत्नी भी किसी की बेटी है और किसी की बहन है यदि कल को उनकी बहन और बेटी के साथ ऐसा हादसा होता है तो उन पर क्या बीतेगी।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से उनकी यही मांग है कि ऐसा करने वाले इंसानों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा से ना घटित हो।








