Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ओवर ब्रिज बनाओ संघर्ष समिति द्वारा रेलवे फाटक के पास दिया गया संकेतिक धरना

ओवर ब्रिज बनाओ संघर्ष समिति द्वारा रेलवे फाटक के पास दिया गया संकेतिक धरना

पठानकोट/ सुजानपुर (ब्यूरो रिपोर्ट)

सीएम पंजाब भंगवत मान के नाम पर समिति सदस्यों की ओर से हल्का इंचार्ज अमित सिंह मंटू को सौंपा गया मांग पत्र

15,जनवरी : ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति सुजानपुर की ओर से अध्यक्ष सुरेंद्र मन्हास की अध्यक्षता में सुजानपुर पठानकोट रोड पर पड़ते रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर संकेतिक धरना दिया गया,जिसमें समिति सदस्यों के साथ-साथ सुजानपुर के विभिन्न -विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित हुए तथा इस मौके पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर संकेतिक का धरना दिया गया।इस मौके अध्यक्ष सुरेंद्र मन्हास ने कहा कि संघर्ष समिति की ओर से पिछले लंबे समय से पठानकोट सुजानपुर रोड पर पड़ते रेलवे फाटक की समस्या के समाधान के लिए संघर्ष किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सुजानपुर कस्बे के लोगों की मुख्य मांग यह है कि सुजानपुर पठानकोट रोड पर इसे रेलवे फाटक के चलते उन्हें इस परेशानी से निजात दिलवाई जाए क्योंकि यह रेलवे फाटक दिन में ज्यादातार बंद ही रहता है रोजाना जहां से लगभग 65 से 70 के करीब रेलगाड़ियां अप डाउन करती हैं तो वहीं कई बार लोगों को एक -एक घंटे तक जहां पर गाड़ियों के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है जिस कारण आम जनता,स्कूली विद्यार्थियों,दफ्तरों में कार्य करने वाले कर्मचारी अपने कार्य स्थलों पर समय पर नहीं पहुंच पाते।उन्होंने कहा कि कहने को तो पठानकोट सुजानपुर की दूरी 6 ही किलोमीटर है परन्तु इस दूरी को पूरा करने में कई बार 1 घंटे का समय भी लग जाता है,वहीं गर्मी के मौसम में लोगों को चिलचिलाती धूप में दोपहर में, खासकर स्कूली बच्चों को फाटक बंद होने पर काफी समय गर्मी में बैठना पड़ता है उन्होंने कहा कि इस रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बन जाने से लोगों की समस्या का समुचित हल हो जाएगा।इस मौके धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज ठाकुर अमित सिंह मंटू को समिति की ओर से सीएम पंजाब भगवंत मान के नाम पर ज्ञापन भी सौंपा गया।इस मौके पर ठाकुर अमित सिंह मंटू ने कहा कि वह सुजानपुर क्षेत्र के लोगों की इस समस्या का हल करवाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं तथा कुछ समय पूर्व उनकी ओर से इस संबंधी सीएम पंजाब को पत्र भी लिखा गया था।उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से से संबंधित सर्वे को भी पूरा किया जा चुका है और उनकी यह पुरी कोशिश है कि इस बजट सेशन में जहां पर ओवरब्रिज बनाने के लिए राशि का प्रावधान किया जाए ताकि जहां पर ओवरब्रिज बनाने का कार्य जल्दी से जल्दी शुरू हो सके।उन्होंने कहा कि सुजानपुर में जल्द ही सीवरेज के लिए ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू हो जाएगा।इस संबंधी सीएम दफ्तर की ओर से संबंधित विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं, इस मौके पर संबंधी पत्र भी उनकी ओर से समिति सदस्य को सौंपा गया।इस मौके पर कन्वीनर एडवोकेट ललित महाजन,चेयरमैन प्रिंसिपल बलवीर सलारिया, प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह,एडवोकेट भारत भूषण शर्मा,राजेंद्र धीमान, योगराज शास्त्री,शिरोमणि अकाली दल के राज कुमार गुप्ता,हरभजन सिंह,रामस्वरूप शर्मा,कैप्टन सज्जन सिंह,प्रीतम सिंह,सोमराज,दीप जसरोटिया, हेमराज,सुच्चा सिंह बोपाराए,सुरेश महाजन बोबी, पार्षद रमेश कुमार,सुरेंद्र शर्मा, ललित वर्मा,प्रजापत बिरादरी के मोहनलाल,सरपंच व्यास देव,सरपंच संसार चंद,सरपंच रचना देवी,सरपंच जगतार जग्गा,विनोद महाजन,विजय सच्चर झंकार सिंह, जगदीश राज,ललित वर्मा,राजेंद्र शर्मा, जोगिंदर, बिशन सिंह,रमेश सिंह,पंकज कुमार,चरणजीत सैनी,दिनेश कुमार, अश्वनी,राजेश महाजन,मनोहर लाल,अशोक कुमार, रमेश शर्मा,बलविंदर जसरोटिया,अभिषेक सलारिया, मोहन लाल डोगरा आदि उपस्थित थे।