पठानकोट (ब्यूरो रिपोर्ट)
9 जनवरी : आज शिवसेना के प्रदेश कार्यालय जिला पठानकोट की हंगामी बैठक प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप महाजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस दौरान प्रदेश महासचिव जोगिंदर पाल जग्गी,प्रदेश सचिव हरविंदर सिंह बैंस,संगठन मंत्री अजय विरदी,कोषाध्यक्ष संजय वर्मा,हिन्दु नेता आई टी सैल जिला प्रमुख अजय बब्बर,जिला उप प्रमुख रविंदर शर्मा,ब्लाक प्रमुख बूटी राम,सन्नी आदि उपस्थित रहे।इस बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 42वी विशाल शोभा यात्रा राज्य प्रमुख श्री योगराज शर्मा की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी।प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप महाजन ने बताया कि विशाल शोभायात्रा जम्मू जालंधर नेशनल हाईवे बायपास नजदीक एम. डी. के. स्कूल के नजदीक श्री शिव शेषनाग मंदिर में हवन यज्ञ करके प्रदेश कार्यालय के सामने उद्घाटन कर विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा और शोभायात्रा ढांगू रोड सुंदर नगर मॉडल टाउन वैनिस होटल गांधी चौक बाल्मीकि चौक डाकखाना चौक डलहौजी रोड से होती हुई, रामलीला ग्राउंड के पास चिल्ड्रन पार्क में शोभायात्रा का समापन होगा।प्रदीप महाजन ने कहा कि पावन पर्व पर पठानकोट शहर को भगवा झंडे व बैनर से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा,विशाल शोभायात्रा में शहर के मशहूर बैंड भोले बाबा के भजन गाते हुए संगीतमय पार्टीया भोले बाबा का गुणगान करेंगी,विशाल शोभायात्रा में मन को मोह लेने वाली भोले बाबा की झांकियों मे श्री राधा कृष्ण की नृत्य करती हुई झांकी शंकर पार्वती महिमा भोले बाबा की बारात,गतका पार्टी अपना जोहर दिखाएगी।इसी के साथ साथ आतिशबाजी धुड़सवार, डांडिया अन्य झांकियां निकाली जाएंगी।इस दौरान प्रदीप महाजन ने कहा कि विशाल शोभायात्रा पठानकोट के धार्मिक सामाजिक संगठनों और पठानकोट के लोगों के सहयोग से निकाली जाती है, इस मोके पर प्रदेश महासचिव जोगिंदर पाल जग्गी,प्रदेश सचिव हरविंदर सिंह बैंस,हिन्दु नेता आई टी सैल जिला प्रमुख अजय बब्बर,कोषाध्यक्ष संजय वर्मा,बूटी राम,सन्नी शर्मा,अजय विरधी, रविंदर शर्मा,श्रवण कुमार,दीप कुमार आदि उपस्थित रहे।








