पठानकोट (तरूण/रोहित)
रॉयल इनफील्ड द्वारा नई बाइक हंटर की गई लॉन्च
8,अगस्त : कश्मीर सेल्स कॉरपोरेशन गुरदासपुर रोड रॉयल इनफील्ड की ओर से पूर्व पार्षद और एमडी मंजू गुप्ता के नेतृत्व में नई बाइक हंटर लांच की गई,इस मौके सोशल वर्कर और रॉयल इनफील्ड मैनेजमेंट प्रमुख एडवोकेट गजल गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुई,इस अवसर पर मंजू गुप्ता ने कहा कि रॉयल इनफील्ड की ओर से पूरे विश्व में नई बाइक हंटर को लॉन्च किया गया है जिसके तहत पठानकोट में भी नई बाइक हंटर को लॉन्च किया गया।इस अवसर पर शहर के गणमान्यों में पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल,नगर निगम सुप्रिडेंट इंदरजीत,पूर्व जिला प्रधान अनिल रामपाल, कर्नल सागर सिंह सलारिया,व्यापार मंडल प्रधान मनिंदर सिंह लक्की,हिंदू कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर एसएस बावा,एडवोकेट मीना तरनाच और विशाल आदि भी शामिल हुए और उन्होंने नई लांच की गई बाइक की भी काफी प्रशंसा की।इस दौरान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अधिकारी सुमित कुमार सेल्स मैनेजर अमन रोहित और शोरूम का अन्य समूह स्टाफ उपस्थित रहा।








