कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचकक ने मंगलवार के दिन विधानसभा में उठाया अवैध माइनिंग का मुद्दा
शुरू से ही धरनों की राजनीति की गई और लोगों के अधिकारों की लड़ाई को लड़ने के लिए कितना ज्यादा समय तो सड़कों पर ही बिताया है – मंत्री लालचंद कटारूचकक
पठानकोट 28,जून(ब्यूरो रिपोर्ट) हल्का भोआ से विधायक व पंजाब में कैबिनेट मंत्री लालचंद मंगलवार को विधानसभा में मंगलवार के दिन विधानसभा में अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया।मंत्री लालचंद कटारूचकक ने कहा कि उनकी ओर से शुरू से ही धरनों की राजनीति की गई और लोगों के अधिकारों लड़ाई को लड़ने के लिए सड़कों पर समय बिताया।उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब हमें देख रहा है और हमें तर्क और विवेक के साथ ही अपनी बात रखनी चाहिए।उन्होंने कहा कि मैं हल्का भोआ से निर्वाचित हुआ हूं और जहां के लोगों ने माइनिंग का सबसे अधिक संताप झेला है। उन्होंने कहा कि हल्का भोआ माइनिंग का सबसे बड़ा केंद्र रहा है।जहां कल्पना से भी विपरीत माइनिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का दर्द बयान करने के लिए वह विधानसभा में यह सब बोल रहे हैं।उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग के खिलाफ शुरू से ही वो आवाज बुलंद करते रहे हैं।परन्तु पूर्व विधायक की ओर से आवाज दबाने के लिए झूठे पर्चे करवाए जाते थे।पूर्व विधायक की ओर से चुनाव के दौरान बच्चे को थप्पड़ भी मारा गया था और अब पंजाब सरकार की ओर से उस पूर्व विधायक को सलाखों के पीछे भेजा गया है।उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार ने माइनिंग के वाहनों के लिए समय निर्धारित किया है।उन्होंने कहा कि माइनिंग वाहनों के चलते 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 क्रशर संचालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।उन्होंने बताया कि छोटे छोटे बाजारों में 24 घंटे क्रशर वाहन चलते थे।माइनिंग माफिया ने भोआ क्षेत्र को तबाह करके रख दिया है और उनका भोआ हल्का बहुत ही बड़ी त्रासदी से गुजर रहा है।








