Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पठानकोट के बेदी बजरी कम्पनी मोहल्ला के कई घर इस समय पूरी तरह से..

पठानकोट के बेदी बजरी कम्पनी मोहल्ला के कई घर इस समय पूरी तरह से..

पठानकोट 9,(तरूण/रोहित)

पठानकोट के बेदी बजरी कम्पनी मोहल्ला के कई घर इस समय पूरी तरह से चक्की दरिया की भेंट चढ़ने की कगार पर

पूर्व पार्षद और भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में हाईवे जाम कर किया रोष प्रदर्शन

 9,सितंबर : पठानकोट के बेदी बजरी कम्पनी मोहल्ला के कई घर इस समय पूरी तरह से चक्की दरिया की भेंट चढ़ने की कगार पर खड़े हैं,इसी के चलते कुछ लोग घरों को खाली करके अन्य दूसरी जगह पर जा कर रह रहे हैं परन्तु मजबूरी के चलते अभी भी कुछ लोग खौफ के बीच में ही दिन रात गुजार रहे हैं क्योंकि उन्हें भी इस बात हर पल डर लगा रहता है।इस संबंध में कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा किया तो लोगों ने उनके समक्ष अपनी ये समस्या रखी थी और फौरी पर समाधान करने के लिए भी कहा था परन्तु मंत्री का आश्वासन आश्वासन ही होने के चलते आज वार्ड के पूर्व पार्षद व भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूषों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ चम्बा/पठानकोट नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया।जाम की सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी आरएस रंधावा पहुंचे,जिसके बाद मौके पर एसडीएम काला राम कांसला तथा नायब तहसीलदार अशोक पहुंचे।इस मौके पर एसडीएम कांसला ने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र हल किया जाएगा। 15 सितम्बर तक रेनी सीजन है और इसके बाद विभाग की ओर से कदम उठाएं जाएंगे व अक्टूबर महीने तक काम भी शुरू हो जाएगा।इस मौके योगेश ठाकुर ने कहा क वहां पर फौरी तौर पर काम करने की जरूरत है और सैंड बैग व राक ब्रेकर लगाना ही इसका हल है,जिसमें वह निजी तौर पर प्रशासन का सहयोग करने को भी तैयार हैं ताकि लोगों में चक्की दरिया का खौफ थोड़ा कम हो सकें।एसडीएम ने कहा कि इस संबंध में वह अपने आफिस में सम्बंधित विभाग के आफिसर को बुलाएंगे और आप अपनी तरफ से भी पांच सदस्यों का शिष्टमंडल ले आएं ताकि समस्या का हल मौके पर निकाला जा सकें।योगेश ठाकुर व अन्य मोहल्ला निवासियों ने उनका स्वागत करते हुए लगभग दो घंटे के बाद धरना उठाया और वहीं ये चेतावनी भी दी कि यदि बैठक में हल नहीं निकला तो वह फिर से संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।इस मौके पर पूर्व पार्षद अमित डोगरा व अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।