पठानकोट /धार कलां 09 नवंबर (ब्यूरो ) ज़िला पठानकोट की थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने एक कार चालक को 54 बोतलें शराब सहित गिरफ्तार करने में सफ़लता प्राप्त की है । इस सबन्धी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नवदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक विशेष नाके पर गुप्त सूचना के आधार पर एक शेवरलेट कार नम्बर एच पी 72 -ए- 1617 को रोक कर उसकी तलाशी ली तो कार की डिग्गी में से 36 बोतल मैकडावल व्हिस्की ,18 बोतल इम्पीरियल ब्लू नं 1 (40,500 एम एल) बरामद की । पुलिस ने शराब और कार को अपने कब्ज़े में लेकर आरोपी नसीर अहमद लोन पुत्र मोहम्मद रमजान लोन निवासी गोंदवल पुलिस थाना पट्टन ज़िला बारामुला (जम्मू व कश्मीर ) के ख़िलाफ़ मुकदमा नम्बर 187 दिनांक 08-11-21 को आबकारी एक्ट 61-1-14 के तहत केस रजिस्टर्ड कर आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
LATEST… 54 बोतलें अवैध शराब सहित कार चालक काबू
- Post published:November 9, 2021
You Might Also Like
ਕਨੈਡਾ ‘ਚ ਰਹਿੰਦੀ ਵਿਆਹੁਤਾ ਔਰਤ ਨੂੰ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਕਰਨ ਦੇ ਸਬੰਧ ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ
ਕਲਯੁਗੀ ਮਾਂ ਆਪਣੇ ਨਵਜੰਮੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਛੱਡ ਕੇ ਹੋਈ ਰਫੂਚੱਕਰ
ਪੁਰਤਗਾਲ ਭੇਜਣ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ 3 ਲੱਖ ਦੀ ਠੱਗੀ, 3 ਨਾਮਜ਼ਦ
ਚਿੱਟੇ ਦਿਨ ਨੌਜਵਾਨ ਕੋਲੋਂ ਦੋ ਅਣਪਛਾਤੇ ਐਕਟਿਵਾ ਸਵਾਰ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕੇ ਹੋਏ ਰਫੂਚੱਕਰ







