डेरा बाबा नानक 9 नवंबर (ब्यूरो चीफ ) : पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार सुबह डेरा बाबा नानक में करतारपुर कारिडोर की सीमा पर दूरबीन से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने पहुंचे। सिद्धू ने करतारपुर कारिडोर खोलने के लिए अरदास की। इस दौरान सिद्धू ने केंद्र सरकार से मांग की कि यहां 100 मीटर चौड़ा व 60 मीटर ऊंचा दर्शन स्थल बनाया जाए। डेढ़ वर्ष पहले लैंड पोर्ट अथारिटी ने इसकी घोषणा भी की थी, लेकिन अभी तक यह दर्शन स्थल नहीं बना है। सिद्धू ने कहा कि दर्शनस्थल बनाए जाने की मांग को लेकर वह केंद्र सरकार को पत्र भी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें ज्यादा खर्चा नहीं है। अगर केंद्र सरकार इसे नहीं बना सकती तो राज्य सरकार को कहे। राज्य सरकार इसे बना देगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर के दर्शनों के लिए कई श्रद्धालुओं के पास पासपोर्ट नहीं है। ऐसे में यह दर्शनस्थल उन श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगा।
LATEST… नवजोत सिंह सिद्धू बोले : डेरा बाबा नानक में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जल्द बने दर्शनस्थल
- Post published:November 9, 2021
You Might Also Like
ਵੱਡੀ ਖਬਰ.. ਲੁਧਿਆਣਾ ਬੰਬ ਧਮਾਕਾ ਤੇ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਸਿਧਾਰਥ ਚਟੋਪਾਧਿਆਏ ਦੀ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ…
14 फरवरी मातृ पितृ पूजन दिवस (PARENTS WORSHIP DAY) सम्बन्धी विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम अजोजित
ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮਪੁਰ ਖੇੜਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਲਗਾਏ 81ਵੇਂ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ 42 ਡੋਨਰਾਂ ਵਲੋਂ ਖੂਨ ਦਾਨ ਕਿੱਤਾ ਗਿਆ
पंजाब के सरकारी सहायता प्राप्त (एडिड्) स्कूलों के हजारों शिक्षकों और पेंशनभोगियों ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए दिया धरना







