Prime Punjab Times

Latest news
ਸਸਸਸ ਡੱਫਰ ਦੇ ਦੋ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਬੈਸਟ ਟੀਚਰ ਅਵਾਰਡ-2026 ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ पंजाब के होशियारपुर जिले के सहायक प्रशिक्षण केंद्र  बी. एस. एफ. खारकान कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड... ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਗੋ+ਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਚ ਫੈਲੀ ਸਨਸਨੀ,ਹਾਲਤ ਗੰ+ਭੀ+ਰ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੈਫਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਮਿਨਹਾਸ ਵਲੋਂ 10 ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਮੰਡਲ ਦੀ... KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਫੈਸ਼ਨ ਇੱਕ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਣਕ ਸੰਕਟ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ  ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਹਿੰਦ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ बिट्टू के काफिले को लेकर हंगामा, साढ़े तीन घंटे तनावपूर्ण रहा माहौल ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੁਸਤਕ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਵਿਊ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing LATEST.. जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग बूथों का किया औचक निरीक्षण

LATEST.. जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग बूथों का किया औचक निरीक्षण

नौजवानों को अपनी वोट बनाकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की
लोगों को वोट बनाने, दुरुस्त करवाने व कटवाने के लिए आयोग की वैबसाइट या वोटर हैल्पलाइन एप पर आनलाइन अप्लाई करने के लिए कहा

होशियारपुर, 22 नवंबर(ब्यूरो) : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर वोटों के सरसरी संशोधन को लेकर आज जिले को पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष कैंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बी.एल.ओज अपने बूथों पर उपस्थित थे। उन्होंने बूथों पर वोट बनवाने आए लोगों विशेषकर नौजवानों को अपील करते हुुए कहा कि वे अन्य लोगों को भी वोट बनाने के लिए प्रेरित करें और चुनावों के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग जरुर करें।
जिला चुनाव अधिकारी ने लाजवंति खेल कांप्लेक्स के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन व्यक्तियों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है, वे अपनी वोट बनाने के लिए 30 नवंबर तक अपने फार्म संबंधित बी.एल.ओज, ई.आर.ओज कार्यालय या जिला चुनाव कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
अपनीत रियात ने अपील करते हुए कहा कि योग्य व्यक्ति अपनी वोट बनाने, दुरुस्त करवाने व कटवाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की वैबसाइट ठ्ठ1ह्यश्च.द्बठ्ठ या वोटर हैल्पलाइन एप पर भी आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं व वोट संबंधी कोई भी जानकारी जिले के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।