Prime Punjab Times

Latest news
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਅੰਦਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸਾਈਬਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਮੂਰਤੀ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਰੋਸ 'ਚ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਰਿਹਾ ਮੁਕੰਮਲ ਬੰਦ,ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਾਮ ਐੱਸ.ਐਚ.ਓ ਧੂਤ ਨੂ... ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ *ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਆਇਆ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ* ਦਿਸ਼ਾਤ ਬਹਿਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਮੋਨਿਕਾ ਗੁਪਤਾ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣੇ 15 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਸਲਾਟਰ ਹਾਊਸ ਬੰਦ ਰੱਖਣ ਦੇ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਤਹਿਤ 34 ਸਕੂਲੀ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ, 6 ਦੇ ਚਲਾਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਅੰਦਰ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਹੁਕਮ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਫਰਦ ਕੇਂਦਰ ਵਿਖੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਆਪਰੇਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਰਥੀ ਫੂਕ ਮੁਜਾਰਾ ਕਰਕੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਾਰੇਬਾਜ਼ੀ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing के.एल चांद ट्रस्ट ने 7 व्हीलचेयर भेंट करके स्व. गुरनेक मल्ल को दी श्रद्धांजलि

के.एल चांद ट्रस्ट ने 7 व्हीलचेयर भेंट करके स्व. गुरनेक मल्ल को दी श्रद्धांजलि

फगवाड़ा 6 जून (लाली दादर)

* क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भेंट किये श्रद्धा सुमन

: दिव्यांगों की सेवा में समर्पित के.एल चांद वेलफेयर ट्रस्ट (यू.के) के संस्थापक के.एल. चांद के सपुत्र गुरनेक मल्ल के की स्मृति में आज श्रद्धांजलि समागम का आयोजन ट्रस्ट की राज्य इकाई के कोआर्डिनेटर राजिंदर कुमार बंटी के नेतृत्व में स्थानीय फ्रैंडज कॉलोनी में किया गया। जिसमें क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल हुई और स्व. गुरनेक मल्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद में 7 जरूरतमंद लोगों को व्हील चेयर भेंट करने का प्रोजैक्ट किया गया। प्रदेश कोआर्डिनेटर राजिंदर कुमार बंटी ने बताया कि चार जरूरतमंद लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर व्हीलचेयर प्राप्त की, जबकि तीन जरूरतमंद लोग जो आने में असमर्थ थे, उन्हें घर पर व्हील चेयर पहुंचाई गई है। इस अवसर पर ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा, समाज सेवक तारा चंद चुंबर, लायन गुरदीप सिंह कंग, लायन सुखबीर सिंह किन्नड़ा, इंदरजीत सिंह बसरा, एडवोकेट एस.के. अग्रवाल, समाज सेवक जसविन्द्र ढड्डा, समाज सेवक रमन नेहरा और प्रेम कौर चाना ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि के.एल. चांद द्वारा अपने पुत्र की बीमारी से प्रेरित होकर जरूरतमंदों के लिए जो ट्रस्ट बनाया है, वह बेहद सराहनीय कार्य है। क्योंकि गरीब परिवारों के लिए ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर खरीदना बहुत मुश्किल काम होता है, लेकिन जब ट्रस्ट की ओर से उन्हें यह सेवा मुफ्त प्रदान की जाती है, तो उन्हें काफी राहत महसूस होती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा चांद परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति दे। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव जसविंदर सिंह ठेकेदार, कैशियर आशा रानी चुंबर, वरिष्ठ सदस्य शिंगारा राम और केल्विन चुंबर के अलावा गुरनाम पाल प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सभा अकालगढ़, मनोज कुमार जेसीटी, आर्यन कुलथम, साइमन बाहड़ मजारा, जोता चक मंडेर आदि भी उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।