बटाला (अविनाश शर्मा )
: शनिवार देर रात मुर्गी मुहल्ला में रेलवे फाटक के पास पत्रकार पर अज्ञात हमलावराें ने हमला करके गंभीर घायल कर दिया। गंभीर घायल पत्रकार रमेश बहल काे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रमेश बहल द्वारा साेशल मीडिया पर डाली गई एक वीडियाे ने राजनीतिक तूल पकड़ ली है। रमेश बहल द्वारा इस हमले का ठिकड़ा विधायक व उसके पीए के सिर फाेड़ दिया गया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे काे राजनीति से प्रेरित बताया गया है। दूसरी तरफ पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा, गुरदासपुर विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, मेयर सुखदीप सिंह तेजा व अमनदीप जैंतिपुरिया ने घायल का हाल जाना।
घायल पत्रकार रमेश बहल ने बताया कि कुछ समय से उसके द्वारा कुछ मामलाें काे प्रमुखता से उठाया गया था। जिसके चलते उसे धमकियां दी गई थी अाैर करीब तीन बार उस पर हमला भी हुअा था। उसके द्वारा पुलिस काे शिकायतें भी दी गई थी, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। उसने बताया कि वह कहीं जा रहा था कि करीब पांच लाेगाें ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन इस दाैरान उसने दाे लाेगाें काे पहचान लिया, जिन्हें उसने विधायक अमनशेर सिंह के साथ देखा है। उसके द्वारा विधायक व उसके पीए मानिक मेहता की न्यूज चलाई थी, जिससे गुस्साए उक्त लाेगाें ने उस पर हमला करवाया है। वहीं उसने इंसाफ की गुहार लगाई।
अाम अादमी पार्टी ने इस मामले काे लेकर बटाला क्लब में प्रैस कांफ्रैंस की है। प्रैस कांफ्रैंस में जानकारी देते हुए सीनियर नेता यशपाल चाैहाल, बलबीर सिंह बिट्टू व सुखजिंद सिंह ने कहा कि वह हमले की निदा करते हैं। उन्हाेंने कहा कि इस तरह किसी पर भी अाराेप लगाना सही नहीं है। विधायक के साथ राेजाना ही सैंकड़े लाेग मिलते, लेकिन हमला किस के द्वारा किया गया है इसके बारे में कुछ पता नहीं है। बिना वजह से इस हमले में विधायक अमनशेर सिंह व उनके पीए मानिक मेहता का नाम लिया जा रहा है, जबकि दाेनाें का इस मामले से काेई लेनादेना नहीं है।
बाॅक्स….
डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि यह मामला पुलिस के ध्यान आ चुका है। पुलिस टीम की टीम काे घायल के ब्यान लेने के लिए भेज सुबह भेजा गया था, लेकिन किसी कारण घायल के ब्यान नहीं हाे पाए थे, लेकिन फिर से पुलिस टीम काे ब्यान लेने के लिए भेज िदया गया है, ब्यान हाेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।








