दसूहा 13 अक्तूबर (चौधरी)
: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दसूहा में किसानों द्वारा धान की फसल की खरीद तथा लिफ्टिंग मंडियो में लगातार ना होने के रोष में 12 से दोपहर 3 बजे तक धरना देकर जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया गया।उक्त धरना दोआबा किसान कमेटी के सतपाल सिंह मिर्जापुर, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह के योग्य नेतृत्व में दिया गया। इस धरने में उपस्थित क्षेत्र के सभी किसानों द्वारा पंजाब तथा केन्द्र सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई। धरने कारण यातायात पूरी तरह अवरुद्ध रही। इस अवसर पर दोआवा किसान कमेटी के प्रधान जंगवीर सिंह चौहान विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर किसानों ने सरकार से मांग की कि उनकी धान की फसल की खरीद तथा लिफ्टिंग पूरे पंजाब की मंडियों में लगातार की जाए।उन्होंने कहा कि आज करीब 15 दिन का सीजन खत्म हो चुका है लेकिन धान की खरीद तथा लिफ्टिंग नाममात्र है तथा लिफ्टिंग संबंधी कोई भी प्रबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी सरकार के साथ कई बार किसानों की बैठके हुई लेकिन सरकार द्वारा किसानो की समस्या का कोई भी समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि धान की फसल मंडियो में खराब हो रही है।जिसके रोष में यह धरना दिया जा रहा। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करते हुए धान की खरीद तथा लिफ्टिंग लगातार की जाए।उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस संबंधी असफल रहती है तो सभी किसान जत्थेबंदियां संघर्ष करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह संधू, बलबीर सिंह बाजवा, जसवीर सिंह, महिताब सिंह हुंदल, जगमोहन सिंह मीरपुर,आकाश हीराहर, गुरमीत सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, अवतार सिंह चीमा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।








