सुजानपुर (अविनाश शर्मा)
पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन जिला पठानकोट गुरदासपुर कार्यकरनी बैठक जिला प्रधान सतनाम सिंह अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया । बैठक में स्वर्गीय विनोद कमार चार्जमेन इलेक्ट्रिकल के निधन पर शोक व्यक्त किया ।इस मौके पर जिला प्रधान सतनाम सिंह ,राजेंद्र कुमार महासचिव, प्रेमकुमार, हरपाल सिंह चेयरमैन,नेक राज ने संयुक्त रूप से कहा कि सिंचाई विभाग माधोपुर के स्वर्गीय विनोद कमार चार्जमेन इलेक्ट्रिकल के परिवार को मुख्यमंत्री राहत से सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब कर्मचारी पेंशनर संयुक्त फ्रंट कई बार समय देकर बैठक नहीं की है ।जिसके कारण समूचे कर्मचारी पेंशनरों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि वाटर सप्लाई सैनिटेशन विभाग 65 मृतक कर्मचारी आश्रितों को नौकरी अभी तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कर्मचारी पेंशनर पे कमीशन का बकाया तथा डीए का इंतजार करते हुए स्वर्ग सिधार गए हैं । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के मसले हल नहीं किए जा रहे । उन्होंने मांग की है कि पे कमिशन बकाया एक किस्त में दिया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है है जबकि पंजाब के साथ लगते हिमाचल ,हरियाणा ,चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर राज्य के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है ।उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कहते हैं कि पंजाब खजाना भरा हुआ है तो कर्मचारी पेंशनरों के लिए हाथ क्यों खाली है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, डीए 13% पेंडिंग डीए दिया जाए l आउटसोर्स कर्मचारी को 26000 वेतन दिया जाए, आउटसोर्स कर्मचारी पॉलिसी बनाकर रेगुलर किया जाए, पे कमीशन का बकाया एकमुश्त रूप से दिया जाए। इस मौके पर तेजवीर सिंह, मानसिंह, राजिंद्र कुमार महासचिव ,प्रेम कुमार, महेंद्र पाल कोषाध्यक्ष, चेयरमैन हरपाल सिंह, राजेंद्र धीमान, नेक राज,गुरनाम सिंह,राजेश लवली , सरबजीत सिंह,गुरनाम सिंह , सुरेंद्र सैनी , सरबजीत सिंह, नरेंद्रर सिह, नरेंद्र कुमार ,सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे ।
फ़ोटो यूनियन पदाधिकारी बैठक करते हुए जिला प्रधान सतनाम सिंह अन्य








