Prime Punjab Times

Latest news
ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जगत पंजाबी सभा की ओर से जरूरतमंद छात्राओं को वेद कौर आर्य गर्ल्स स्कूल में साइकिल तथा ट्राई साइकिल बांटे गए

जगत पंजाबी सभा की ओर से जरूरतमंद छात्राओं को वेद कौर आर्य गर्ल्स स्कूल में साइकिल तथा ट्राई साइकिल बांटे गए

बटाला / कादियां (अविनाश शर्मा)

21 अप्रैल : जगत पंजाबी सभा की ओर से स्थानीय वेद कौर आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक समारोह का आयोजन कर जरूरतमंद छात्राओं को बाई साइकल तथा ट्राई साइकिल बांटे गए। इससे पूर्व वेद कौर आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा पंजाबी भाषा के प्रसार हेतु विशेष भाषण तथा कविताएं पेश की गई। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों पर भी कटाक्ष किया। इस मौके पर जगत पंजाबी सभा की स्टेट टीम जिसमें अध्यक्ष मुकेश वर्मा, जसबीर सिंह समरा, हरदीप सिंह सैनी तथा स्कूल की प्रिंसिपल ममता डोगरा द्वारा मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा तथा जोगिंदर पाल सिंह संधू का स्वागत किया गया।इस अवसर पर जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि संस्था के पैटर्न जगदेव सिंह बाजवा तथा चेयरमैन अजैब सिंह चट्ठा
के निर्देशों पर जरूरतमंद छात्राओं को बाईसाइकल मुहैया करवाई गईं ताकि वह अपनी पढ़ाई को पूरी कर सकें। उन्होंने बताया कि छात्राएं दूरदराज से पैदल चलकर अपने स्कूल में पहुंचती थी जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जब इस संबंध में उप प्रधान जसबीर सिंह द्वारा डॉक्टर परमजीत सिंह काहलों के सहयोग से छात्राओं के लिए साइकल मुहैया करवाने हेतु विशेष प्रयास किए। राज्य अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि इसी प्रकार निकटवर्ती गांव बसरांवां की एक छात्रा जोकि चल फिर नहीं सकती उसको ट्राई साइकिल संस्था की ओर से मुहैया करवाया गया ताकि वह दूसरे छात्राओं की तरह आसानी से स्कूल पहुंच सके तथा अपनी पढ़ाई को मुकम्मल कर सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने बताया कि जगत पंजाबी सभा द्वारा मां बोली पंजाबी को प्रफुल्लित करना तथा जरूरतमंद छात्र छात्राओं की सहायता कर उन्हें अपने पांव पर खड़े करने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वह हर समय तैयार हैं। वेद कौर आर्य गर्ल्स स्कूल की नन्ही छात्राओं के डांस दे उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरदीप सिंह सैनी ने मंच का संचालन किया। समारोह के अंत में जगत पंजाबी सभा द्वारा नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा तथा जोगिंदर पाल सिंह संधू को सम्मानित किया गया। इस मौके पर , मुख्य सलाहकार ममता डोगरा, , हरदीप सिंह सैनी, प्रिंसिपल शालिनी दत्ता, हरजिंदर कौर, चौधरी मकबूल अहमद मीडिया एडवाइजर,जसपिंदर कौर संधू, अश्वनी वर्मा बलजीत सिंह बल्ली भाटिया गुलशन श्रॉफ, रिकी अब्रोल, हरमन सिंह पटवारी, विक्रमजीत गुप्ता यूके आदि उपस्थित थे।
कैप्शन
फोटो नंबर 1 में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा तथा अध्यक्ष मुकेश वर्मा जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल भेंट करते हुए।