स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 75 के करीब घरों का सर्वे कर मच्छरों के लार्वे को खंगाला
पठानकोट (अविनाश शर्मा, तरुण ) सिविल सर्जन डाक्टर रुबिंदर कौर के दिशानिर्देशों के तहत जिला एपडीमोलॉजिस्ट डॉ साक्षी के नेतृत्व में हेल्थ टीम ने मौहल्ला रामपुरा सहित 75 के करीब घरों का सर्वे कर मच्छरों के लार्वे को खंगाला। सर्वे के दौरान हेल्थ इंस्पेक्टर अनोख लाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज भी लोड डेंगू के प्रति जागरूक नहीं है क्योंकि टीम ने जब मोहल्ले का सर्वे किये तो 5 घरों में रखे फ्रिज , कूलरों व पक्षियों को पानी पिने हेतु डाले जाने वाले बर्तन में डेंगू का लारवा मिला है। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव सिर्फ जागरूकता ही है कि प्रत्येक व्यक्ति सप्ताह में एक बार पानी स्टोर करने वाले बर्तन को सुखाएं क्योंकि गत वर्ष डेंगू के सर्वाधिक 1700 के करीब मरीज जिले में निकले थे अगर इस बार लोग जागरूक नहीं हुए तो डेंगू को रोक पाना मुश्किल होगा। इस अवसर पर दलजीत सिंह, राजेश कुमार, कुलविंदर सिंह उपस्थित थे जिन्होंने मच्छरों के लार्वे को खत्म करने के लिए कीटनाशक दवाई का स्प्रे भी किया।








