Prime Punjab Times

Latest news
ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਕਲਾਨੌਰ ਦੇ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ’ਚ ਧਮਾਕਾ, ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਲੋਂ ਸ.ਬਹਾਦਰ ਅਮੀਂ ਚੰਦ ਸੋਨੀ ਆਰਮਡ ਫੋਰਸਿਸ ਪ੍ਰੈਪਰੇਟਰੀ ਸੰਸਥਾ ਬਜਵਾੜਾ ਨੂੰ ਜਲਦ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਦੀ ਲ... ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਦੀ ਹਦੂਦ ਅੰਦਰ 14 ਜੂਨ ਤੱਕ ਹਥਿਆਰ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲਣ 'ਤੇ ਪੂਰਨ ਪਾਬੰਦੀ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਜਿੱਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਪਤੀ ਭੁਲਾ ਰਾਣਾ ਤੇ ਜਾਨ+ਲੇਵਾ ਹ+ਮ+ਲਾ... ਸ਼ਹੀਦ ਏਐਸਆਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਬੀਜੇਪੀ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ KMS ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ “ਡਾ. ਸ਼ਬਨਮ ਕੌਰ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਅਵਾਰਡ” ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਐਚ.ਪੀ.ਵੀ. ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ’ਚ 90 ਦਿਨ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ, ਮਾਪੇ ਬੇਟੀਆਂ ਦਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਜ਼ਰੂਰ ਕਰਵਾਉਣ : ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ *DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਮਾਪੇ ਅਧਿਆਪਕ ਮਿਲਣੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ* ਸ਼ਹੀਦ ਏਐਸਆਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ 15 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚੋਂ 13 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ 2 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਰਹੇ ਜੇਤੂ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जगत पंजाबी सभा का एक प्रतिनिधिमंडल स्टेट प्रेसिडेंट मुकेश वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री से मिला

जगत पंजाबी सभा का एक प्रतिनिधिमंडल स्टेट प्रेसिडेंट मुकेश वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री से मिला

कादियां (अविनाश शर्मा)

जगत पंजाबी सभा द्वारा पंजाबी भाषा को प्रफुल्लित करने के किए जा रहे प्रयासों की शिक्षा मंत्री ने की प्रशंसा

4 फरवरी : जगत पंजाबी सभा कनाडा की ओर से चेयरमैन अजैब सिंह चट्ठा के नेतृत्व में देश विदेशों में पंजाबी भाषा को प्रफुल्लित किए जा रहे प्रयासों के चलते पंजाब में भी जगत पंजाबी सपा द्वारा अध्यापकों को प्रशिक्षित कर उन्हें पंजाबी भाषा को घर घर पहुंचाने तथा इसके महत्व को दर्शाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रेणी के अंतर्गत जगत पंजाबी सभा का एक प्रतिनिधि मंडल स्टेट प्रेसिडेंट मुकेश वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस से मिला। इस अवसर पर उनके साथ विशेष तौर पर संस्था के पैटर्न एसएस गिल पूर्व वाइस चांसलर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी, तथा महासचिव पवन भारद्वाज भी शामिल थे। इस बैठक के दौरान जहां प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिक्षा मंत्री को 23 ,24, 25 जून को कनाडा में होने वाली विश्व पंजाबी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेंट किया वही पंजाब में पंजाबी भाषा के प्रसार के लिए सहयोग की कामना भी की जिस पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा आश्वासन दिलाया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा संस्था को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। जिस भी जिले में अध्यापकों के प्रशिक्षण करवाए जाने होंगे वहां विभाग अपने अध्यापक अवश्य भेजेंगे। नैतिक शिक्षा पर हुई चर्चा के दोरान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह प्रैक्टिकल विषय है जिसे हमें बच्चों में समावेश करना चाहिए ताकि वे अपने बड़ों का सम्मान करें तथा अपनी जिम्मेदारियों को आंतरिक तौर पर पहचाने। इस अवसर पर जगत पंजाबी सभा की टीम द्वारा पंजाबी अंग्रेजी हिंदी शाहमुखी मैं तैयार की गई कायदा ए नूर पुस्तक शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को भेंट की गई। शिक्षा मंत्री द्वारा कायदा ए नूर के पन्नों को पलट कर देखा गया तथा इस पुस्तक की प्रशंसा भी की गई। इस बैठक के बाद अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक पर संतुष्टि जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री बहुत ही बुद्धिजीवी, मेहनती, कथा सहनशील व्यक्तित्व के मालिक है उन्होंने इतने अधिक वर्क लोड के बावजूद भी जगत पंजाबी सभा की बात को बहुत ही ध्यान से सुना तथा राज्य के लोगों को उनके बच्चों के लिए बेहतरीन शिक्षा देने तथा मां बोली पंजाबी को बढ़ावा देने के लिए आश्वस्त दिखे।
कैप्शन : फोटो में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को कायदा ए न्नूर भेंट करते हुए स्टेट प्रेसिडेंट मुकेश वर्मा पैटर्न एसएस गिल तथा पवन भारद्वाज

error: copy content is like crime its probhihated