Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing आबकारी विभाग ने छापेमारी दौरान 50 लीटर लाहन और 20 बोतल अवैध शराब बरामद 

आबकारी विभाग ने छापेमारी दौरान 50 लीटर लाहन और 20 बोतल अवैध शराब बरामद 

बटाला (अविनाश शर्मा )

10 मई : आबकारी विभाग ने सर्कल बटाला के अंतर्गत आते गांव हसनपुरा और सुनैया से छापेमारी दौरान 50 लीटर लाहन और 20 बोतल अवैध शराब बरामद की है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए राजिन्द्र वाइन के जी.एम गुरप्रीत सिंह गोपी उप्पल ने बताया कि जिला आबकारी सहायक कमिश्नर राहुल भाटिया और एस.एस.पी बटाला अश्विनी गोटियाल के दिशा निर्देशों के तहत आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत आबकारी अधिकारी गौतम गोबिन्द के नेतृत्व और इंस्पैक्टर दीपक कुमार की निगरानी में आबकारी विभाग की टीम ने सर्कल बटाला के अंतर्गत आते विभिन्न गांवों जिनमें सुनैया, आलोवाल, मूलेवाल, खतीब, हरूवाल, हसनपुरा, तलवंडी लाल सिंह, शामपुरा, झंडे आदि में छापेमारी की। उन्होंने कहा कि इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने गांव हसनपुरा की डे्रन से 50 लीटर लाहन और गांव सुनैया के छप्पड़ से 20 बोतल अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने कहा कि बरामद की गई लाहन और शराब को इंस्पैक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। इस अवसर पर उनके साथ थानेदार गुरमीत सिंह कांस्टेबल गुरमेल सिंह, सर्कल इंचार्ज परमजीत सिंह पम्मा, गोल्डी, गुल्लू, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।