बटाला, 3 अप्रैल (अविनाश शर्मा)
: थाना सिविल लाइन की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को 60 ग्राम हैरोइन, एक पिस्टल, 3 जिंदा राऊंद और कार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ यादविन्द्र सिंह ने बताया कि एस.एस.पी बटाला मैडम अश्विनी गोटियाल और डी.एस.पी सिटी अजाद दविन्द्र सिंह के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत एस.आई जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित जालंधर रोड सामने वंडर होटल से नाकाबंदी दौरान एक कार सवार व्यक्ति को काबू करके उसके पास से 60 ग्राम हैरोइन, कम्प्यूटर कंडा, एक पिस्टल 32 बोर और तीन जिंदा राऊंद बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनजिन्द्र सिंह निवासी पिपलवाल जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पहले भी विभिन्न केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा माननीय अदातल से उक्त व्यक्ति का रिमांड हासिल किया जाएगा तांकि इससे और खुलासे हो सकें। इस अवसर पर उनके साथ ए.एस.आई शमशेर सिंह, ए.एस.आई गुरविन्द्र सिंह, मुख्य मुनशी गुरवंत सिंह, एच.सी नवप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।








