बटाला, 3 अप्रैल (अविनाश शर्मा)
: थाना सदर की पुलिस ने 8 ग्राम हैरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.आई अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मोड़ मूलियांवाल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड़ बटाला से नाकाबंदी दौरान एक मोटर साइकिल दो व्यक्तियों अमरदीप सिंह व करनदीप सिंह दोनों निवासी गांव मूलियांवाल को 8 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।








