मुकेरियां (PPT)
15 सितंबर : मुकेरियां के अधीन पड़ते गांव पटियाल के पास एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौ+त हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मामला 4-5 पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गोविंद राय उर्फ गोल्डी (30) पुत्र सुरिंदर पाल निवासी कस्बा हाजीपुर जो नवराज पुत्र कुलदीप गांव निवासी सुनेहडा के मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर बाद दोपहर मुकेरियां की तरफ जा रहा था। जब गांव पटियाल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे मोटरसाइकिलों सवार करीब 4 युवाओं ने गोविंद राय पर हमला कर दिया। इतने में बचाव के लिए मोटरसाइकिल चालक नवराज ने गांव पटियाल की ओर मोड़ काटने लगा कि मोटरसाइकिल पलट गया। जिसके कारण दोनों सड़क पर गिर गए। इतने में हमलावरों ने तेज हथियारों से गोविंद राय पर हमला बोल उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। मौके पर एकत्रित हुए आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सिविल अस्पताल मुकेरियां में पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे वहां से रेफर कर दिया। जालंधर के एक निजी अस्पताल में गोविंद राय ने दम तोड़ दिया। हमलावरों द्वारा किए गए हमले का असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एडिशनल थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी का पता चला है बाकी अज्ञात थे पुलिस जांच कर रही है।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : डी एस पी
इस संबंध में जब डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पारिवारिक मैंबर के बयानों के आधार पर बनती कार्यवाही की जाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।








