पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
3 जून : आज हिंदू जागृति मंच राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट नितिन महाजन ने उड़ीसा में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर गहरा दुख जताया।इस मौके बात करते हुए नितिन महाजन ने कहा इस भयानक हादसे ने पूरे ही देश को हिला कर रख दिया है।उन्होंने कहा कि यह 2023 का सबसे ज्यादा खतरनाक हादसा हुआ है जिस हादसे में लगभग 280 लोगों की मृत्यु हुई है और इसी के साथ लगभग एक हजार से भी अधिक लोग घायल हुए हैं।नितिन महाजन ने कहा कि उनकी भगवान से यही प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायल भी जल्दी से जल्दी ठीक होकर अपने घरों में लौटे।इस मौके बात करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों को अधिक से अधिक मुआवजा मिलना चाहिए ताकि वह परिवार संभल सके।नीतीन महाजन ने कहा कि यह वही परिवार जानता है जिस परिवार का सदस्य दुनिया से चला जाता है।उन्होंने कहा पैसा इंसान की भरपाई तो नहीं कर सकता परंतु फिर भी परिवारों को संभलने में मुआवजा कुछ हद तक थोड़ी सी राहत दे सकता है क्योंकि ना जाने जिन परिवारों के सदस्य इन हादसों में चले गए हैं शायद उन घरों के कमाने के सहारे भी चले गए हो और इसी के साथ उनका परिवार भी उजड़ गया हो इसीलिए एक बार उनकी दोबारा से सरकारों से यही मांग है कि इस दुर्घटना में मारे गए और घायलों के परिवारों को अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाए।








