Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing डैमज प्रशासन की ओर से निकाले गए 32 कर्मचारियों की और से 97वे दिन भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखी

डैमज प्रशासन की ओर से निकाले गए 32 कर्मचारियों की और से 97वे दिन भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखी

जुगियाल ( हैप्पी) 

6 अगस्त : डैमज प्रशासन की ओर से निकाले गए 32 कर्मचारियों की और से 97वें दिन भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखी।
बैराज बांध प्रशासन की और से अलग अलग विभागों में कार्यरत 32 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर उक्त कर्मचारियों ने अपने परिवारों सहित डैमज प्रशासन के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर अपना रोष प्रदर्शन व भूख हडताल जारी रखी। आज 97 वे दिन की भूख हडताल में लखनेश सिंह, सोहन सिंह्र नितिश सिंह, सुखविंद्र कुमार व खातम हुसैन शामिल हुए। रोष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियेां व उनके परिवारों ने जिनमें करतार कौर, परमिद्र कौर, संतोष कुमारी, सतिंद्र कौर, शंकुलता देवी, नितिश सिंह, गुरप्रीत सिंह, भीखम सिंह, मोहन सिंह,जसपाल सिंह, लियाकत अलि, शकुतला देवी, शम्मा रानी, करनैल सिंह व अन्य ने बताया कि जल स्त्रोत विभाग के प्रमुख सचिव की और से एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी और से उनके निकाले गए कर्मचारियों के दस्ताबेजो की जांच की जा रही है , परंतु अभी तक उनकी ओर से कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होनें बताया कि 26 जून को उनकी अपीलों की गहन जांच की गई थी तथा अभी तक उक्त अपीलों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसकारण उनके उचित केसों का लगातार लटकाया जा रहा है, जिसकारण निकाले गए कर्मचारियों व उनके परिवारों में रोष की लहर बढ रही है। रोष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि यदि उक्त दी गई अपीलों के खिलाफ तथा नियमों के खिलाफ कमेटी ने कोई गलत कार्रवाई की तो सभी कर्मचारी संगठन व किसान यूनियनें एकजुट हो कर बडा संघर्ष करने के लिए विवश हो जाएगें।