गढदीवाला(प्रदीप शर्मा)
सरकारी मिडल स्कूल भानोवाल में हिंदी दिवस मनाया
16 सितंबर : तिथि 14 सितंबर 2022 को सरकारी मिडल स्कूल भानोवाल में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी में एकांकी मंचन किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका मैडम ललिता कुमारी,साइंस अध्यापक श्री राकेश कुमार,मैडम मनप्रीत तथा निर्मला देवी उपस्थित थे।








