Prime Punjab Times

Latest news
ਪੰਜਾਬ 'ਚ 129 DSPs ਦੇ ਹੇਏ ਤਬਾਦਲੇ, ਹਰਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦਸੂਹਾ ਤੇ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਹੋਣਗੇ ਨਵੇਂ DSP ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ, ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸਮੀਖਿਆ ਡੀਏਵੀ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ,ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਐਨ.ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਯੂਨਿਟ ਵੱਲੋਂ 'ਠੋਸ ਕਚਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਨ' ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਭਾਈ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਯਾਦਗਾਰੀ ਪਾਰਕ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗਵਰਨਰ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ *ਇਤਿਹਾਸਕ ਨਗਰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ 177 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪ੍ਰਾਜੈ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਸੀ.ਬੀ.ਐਸ.ਈ ਬੋਰਡ ਦਸਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦਾ ਨਤੀਜਾ 100 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਰਿਹਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ 'ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪ੍ਰਣਾਲੀ' ਤਹਿਤ ਗਣਿਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਸੀ.ਏ ਪੰਜਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ – ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ 150 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ALERT.. जिला पठानकोट में कोरोना का कहर लगातार जारी,290 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

ALERT.. जिला पठानकोट में कोरोना का कहर लगातार जारी,290 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

पठानकोट- (अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा ) जिले में कोरोना का कहर बेकाबू होता जा रहा है। गतदिवस यहां 256 लोग पॉजिटिव निकले थे वहीं सोमवार को 290 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में यहां हड़कंप की स्थिति बनी हुई है वहीं शहर वासियों में भी खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जारी बुलेटिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव पुलिस कर्मी निकले जो गतदिवस फिरोजपुर रैली में ड्यूटी देने गए हुए थे और जब वह वापिस आए तो पुलिस लाईन में विशेष कैंप आयोजित कर उनके सैंपल लिए गए जिनमें 80 पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए तथा एक थाने से पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाया गया। इसी के साथ दूसरी कहर कारों की तीन निजी कंपनियों पर भी टूटा जब उनमें काम करने वाले 48 महिला व पुरुष कर्मी पॉजिटिव निकले। इसी के साथ ही सी.एच.सी. घरोटा से एक कर्मी तथा पठानकोट से एक महिला डाक्टर पॉजिटिव पाई गई। सोमवार को आए 290 पॉजिटिव केसों में से 3 बच्चे, 222 पुरुष व 65 महिलाएं शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर 72 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया जिसके चलते जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1314 हो गई।

जानकारी देते हुए एस.एम.ओ. डा.राकेश सरपाल ने बताया कि जिले में अब तक 20,597 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,848 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 435 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 970 सैंपलों में से 258 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 712 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 60 सैंपलों में से 7 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 53 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई तथा निजी लैब से 22 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा अन्य जिलों से 3 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 2128 लोगों के सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट आनी शेष है।
इन क्षेत्रों में पाए गए पॉजिटिव केस

सोमवार को जिन 290 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से सुंदर नगर से 45 वर्षीय व्यक्ति, नरोट जैमल सिंह से 17 वर्षीय युवक, डलहोजी रोड से 70 वर्षीय महिला, सुंदर नगर से 59 वर्षीय व्यक्ति, मामून से 28 वर्षीय महिला, सुंदर नगर से 69 वर्षीय व्यक्ति, खानपुर चौंक से 22 वर्षीय महिला, खानपुर चौंक से 18 वर्षीय युवक, भारत नगर से 80 वर्षीय व्यक्ति, आर.एस.डी. कालोनी से एक महिला दो व्यक्ति, आर्दश नगर त्रेहटी से 34 वर्षीय महिला, आनंदपुर से 47 वर्षीय व्यक्ति, ब्रांडा से 35 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर से 25 वर्षीय महिला, पठानकटो से 27 वर्षीय व्यक्ति, जंडवाल से 26 वर्षीय व्यक्ति, पंजपुरा से 30 वर्षीय व्यक्ति, हाड़ा से 35 वर्षीय व्यक्ति, पंगोली से 53 वर्षीय व्यक्ति, प्रेम नगर से 40 वर्षीय व्यक्ति, राजपुरा से 32 वर्षीय व्यक्ति, प्रगाना से 35 वर्षीय व्यक्ति, ओंकार नगर से 33 वर्षीय व्यक्ति, मामून से 45 वर्षीय व्यक्ति, घरथोली मोहल्ला से 30 वर्षीय व्यक्ति, सुंदर नगर से 35 वर्षीय व्यक्ति, नेहरू नगर से 51 वर्षीय व्यक्ति, लमीनी से 32 वर्षीय व्यक्ति, प्रीत नगर से 45 वर्षीय व्यक्ति, हरियाल से 20 वर्षीय युवक, करोली से 48 वर्षीय व्यक्ति, फिरोजपुर कलां से 20 वर्षीय व्यक्ति, नेहरू नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, घास मंडी से 30 वर्षीय व्यक्ति, काशी नगर से 34 वर्षीय व्यक्ति, इंदिरा कालोनी से 30 वर्षीय व्यक्ति, अखवाना से 60 वर्षीय व्यक्ति, मैहरा भदराली से 22 वर्षीय व्यक्ति, उपरला मनवाल से 36 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर से 43 वर्षीय व्यक्ति, माधोपुर से 17 वर्षीय युवक, न्यू थारियाल 58 व 26 वर्षीय महिला, माधोपुर से दो व्यक्ति व एक महिला, मैरा से 38 वर्षीय महिला, घरमल से 37 वर्षीय व्यक्ति, घरोटा से 44 वर्षीय व्यक्ति, कौंतरपुर से 22 वर्षीय महिला, पठानकोट से 50 वर्षीय महिला, केसल से 38 वर्षीय व्यक्ति, चौहान से 17 वर्षीय युवक, बी.एस.एफ. माधोपुर से 4 सैन्य कर्मी, मनवाल से 31 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर से 40 वर्षीय व्यक्ति, कोठे मनवाल से 40 वर्षीय व्यक्ति, खानपुर से 16 वर्षीय बच्चा, आनंदरपुर से 48 वर्षीय व्यक्ति, नरोट जैमल ंिसह से तीन व्यक्ति, बमियाल से 26 वर्षीय व्यक्ति, भगवानपुर से 46 वर्षीय व्यक्ति, नरोली से 42 वर्षीय व्यक्ति, नरोट जैमल सिंह से 55 वर्षीय व्यक्ति, इंदिरा कालोनी से 50 वर्षीय महिला, रामपुरा से 60 वर्षीय महिला, सैली रोड से 25 वर्षीय महिला, प्रीत नगर से 52 वर्षीय महिला, तारागढ़ से 34 वर्षीय व्यक्ति, धीरा से 55 वर्षीय महिला, डमटाल से 10 वर्षीय महिला, नरोट से 21 वर्षीय व्यक्ति, आनंदपुर रड़ा से 47 वर्षीय व्यक्ति, एकेडमी से 21 वर्षीय व्यक्ति, घरोटा से 65 वर्षीय व्यक्ति, मामून से एक महिला व एक व्यक्ति, रेलवे कालोनी से 39 वर्षीय महिला, माडल टाउन से 30 वर्षीय महिला, लमीनी से 29 वर्षीय व्यक्ति, मामून से 26 वर्षीय महिला, करोली से 35 वर्षीय व्यक्ति, मामून से 38 वर्षीय व्यक्ति, सरना से 36 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 35 व 28 वर्षीय व्यक्ति, सरना से 27 वर्षीय महिला, ढाकी से 19 वर्षीय युवती, सरना से 34 वर्षीय महिला, दौलतपुर से 24 वर्षीय व्यक्ति, बनी लोधी से 16 वर्षीय बच्चा, झेला अहमदा से 41 वर्षीय व्यक्.ि सुराल से 21 वर्षीय व्यक्ति, मामून से एक महिला व एक व्यक्ति, सुजानपुर से 17 वर्षीय युवक, ढाकी से 51 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर से 6 महिला व 3 पुरुष, आकालगढ़ से 34 वर्षीय महिला, काजीपुर से 5व्यक्ति, मिल्ट्री अस्पताल से 48 वर्षीय व्यक्ति, काजीपुरा से 23 वर्षीय व्यक्ति, सरना से 68 वर्षीय व्यक्ति, लमीनी से 49 वर्षीय महिला, नंगर भूर से 44 वर्षीय व्यक्ति, सैनगढ़ से 30 वर्षीय व्यक्ति, गांव मंगयाल से 17 वर्षीय युवक, मिशन रोड से 62 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 26 वर्षीय व्यक्ति, ढाकी से 36 वर्षीय व्यक्ति, परमानंद से 53 वर्षीय व्यक्ति, खानपुर चौंक से 70 वर्षीय महिला, पटेल चौंक से 48 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला रामनगर से 25 वर्षीय व्यक्ति, गुरदासपुर रोड से 34 वर्षीय महिला, सैली रोड से 30 वर्षीय व्यक्ति, ढाकी से 39 वर्षीय महिला, डिफैंस कालोनी से 57 वर्षीय महिला, डलहोजी रोड से 4 वर्षीय बच्ची, अबरोल नगर से 53 वर्षीय महिला, सैली रोड से 33 वर्षीय महिला, सैली रोड से दो महिला व एक पुरुष, डलहोजी रोड से 31 वर्षीय व्यक्ति, धीरा से 53 वर्षीय व्यक्ति, फिरोजपुर कला ंसे 24 वर्षीय व्यक्ति, राजिन्द्र नगर से 28 वर्षीय व्यक्ति, भरत नगर से 25 वर्षीय व्यक्ति, ढाकी रोड से 74 वर्षीय व्यक्ति, अबरोल नगर से 29 वर्षीय व्यक्ति, मिशन रोड से दो व्यक्ति, डलहोजी रोड से चार महिलाएं व सुजानपुर से 26 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।

9 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9 क्षेत्रों में 9 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। जिसमे इंदिरा कालोनी में 13 मरीज, एक प्राइवेट एजेंसी में 14 मिलने पर कंटेनमेंट जोन और जोधामल कालोनी में 5 मरीज, अबरोल नगर में 8 कोरोना पाजिटिव मरीज, मोहल्ला सुंदरनगर में 7 और भदरोआ में 5 पाजिटिव, शांत बिहार में 17 मरीज, आच.आर.एस. ऑफिस मलिकपुर में 15 और लमीनी एरिया में कोरोना पाजिटिव 11 मरीज होने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन चल रहे है।

सार्वजनिक कार्यालयों में भीड़ को काबू करने चुनौती
लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को भी बढ़ा दिया है वहीं दूसरी ओर जिले के अलग-अलग विभागों में सरकारी कार्यालयों में भीड़ को कंट्रोल करना संबधित विभागों के लिए चुनौती बन रहा है। रोजाना सैंकड़ो लोग इन कार्यालयों में अपना कार्य करवाने आतचे हैं लेकिन वह कोविड प्रोटोकोल को अनदेखा कर कोरोना को निमंत्रण दे रहे हैं। स्थानीय सेवा केन्द्र, पोस्ट ऑफिस चौंक, निगम कार्यालयों व बैंकों में लोगों की उमड़ रही भीड़ को काबू करने के लिए प्रशासन की ओर से भी कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

error: copy content is like crime its probhihated