तय समय में पूरे किए जाएंगे विकास कार्य, गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता : ब्रम शंकर जिंपा
– कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 20 में 23 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 24 अप्रैल(ब्यूरो) : कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर में शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जाएगा और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। वे वार्ड 20 के मोहल्ला कीर्ति नगर में 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समय-समय पर कार्य की क्वालिटी को चैक करेंं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर की अन्य बुनियादी जरुरतों को पूरा करने के लिए भी कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर में रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए जाएंगे और शहर वासियों को माडल शहरों के तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस मौके पर वार्ड पार्षद जसवंत राय, एक्सियन श्री हरप्रीत सिंह, सतवंत सिंह सियान, वरिंदर शर्मा बिंदू, सुमेश सोनी, पूर्व पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल के अलावा मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।
—








