दसूहा 3 जुलाई (चौधरी)
: दसूहा के रेलवे स्टेशन पर स्थित शिव शनि मंदिर पर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इस संबंधी टीनू रल्हन,प्रेम कुमार अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जुलाई दिन मंगलवार को पंकज कुमार झा द्वारा धार्मिक रीतियों विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धा भावना से शिव लिंग की स्थापना की जाएगी तथा हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके भक्तों द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा। अंत में विशाल लंगर भी लगाया जाएगा।इस मौके विजय पुरी,पुनीत पुरी, देवराज, अमरनाथ, डा नीरज कुमार, हरभजन सिंह आदि उपस्थित थे।