जुगियाल ( हैप्पी)
दिवंगत विनोद खन्ना की धर्मपत्नि कविता खन्ना को मांग पत्र दिया
11 जुलाई : बैराज बांध प्रशासन की और से अलग अलग विभागों में कार्यरत 32 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर उक्त कर्मचारियों ने अपने परिवारों सहित डैमज प्रशासन के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर अपना रोष प्रदर्शन व भूख हड़ताल जारी रखी।आज की भूख हडताल में शामिल कर्मचारियों व रोष प्रदर्शन कर रहे परिवारों को मिलने के लिए पूर्व सांसद दिवंगत विनोद खन्ना की धर्म पत्नि कविता खन्ना भी रोष प्रदर्शन कर रहे परिवारों से मिली तथा पूरी स्थिति की जानकारी ली। निकाले गए कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कर्मचारी नेता जसवंत सिंह संधू व अन्य कई कर्मचारी संगठनों ने शीध्र बहाली की मांग की। रोष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियेां व उनके परिवारों ने जिनमें करतार कौर, परमिद्र कौर, संतोष कुमारी, सतिंद्र कौर, शंकुलता देवी, नितिश सिंह, गुरप्रीत सिंह, भीखम सिंह, मोहन सिंह,जसपाल सिंह, लियाकत अलि, शकुतला देवी, सतोष देवी, करतार कौर, शम्मा रानी, करनैल सिंह व अन्य ने बहाली न होने की सूरत में मरणब्रत रखने की चेतावनी दी है। उन्होनें कहा कि बैराज बांध प्रशासन ने गलत कार्रवाई करके सर्विस कर रहे कर्मचारियों को बिना शो काज नोटिस दिए ही निकाला है, जो कि पूरी तरह असंवैधानिक है। रोष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों व उनके परिवारों ने कविता खन्ना को अपनी बहाली के लिए मांग पत्र दिया। कविता खन्ना ने रोष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों व उनके परिवारों को आश्वासन दिया कि वह शीध्र ही इस सबंध में पंजाब सरकार के सबंधित मंत्री व उच्चाधिकारियों से मिल कर पूरी स्थिति की जानकारी ले कर सकारात्मक कार्य जरूर करने का प्रयास करेगी।
फ़ोटो : कविता खन्ना को माँग पत्र सौंपते हुए बैराज औसती।








