Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कांग्रेस कार्यालय में मनाया शहीद भगत सिंह का 115वां जन्म दिवस

कांग्रेस कार्यालय में मनाया शहीद भगत सिंह का 115वां जन्म दिवस

पठानकोट/भोआ (तरूण सन्होत्रा)

कांग्रेस कार्यालय में मनाया शहीद भगत सिंह का 115वां जन्म दिवस

28,सितंबर : विधानसभा हल्का भोआ के अधीन पड़ते अड्डा सुंदर चक बनी लोधी स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहीद भगत सिंह का 115 वां जन्मदिवस बड़ी ही धूमधाम से ब्लॉक समिति मेंबर नरेंद्र कुमार चिंटा की अध्यक्षता में चिंटा मनाया गया।इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल उपस्थित हुए और शहीद भगत सिंह को पुष्प अर्पित कर और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवा कर जन्म दिवस मनाया गया।इस मौके बात करते हुए पूर्व विधायक जोगिदर पाल ने कहा कि छोटी सी उम्र में ही भगत सिंह में अपनी शहादत

देकर अंग्रेजों से लोहा मोल लिया था।उन्होंने कहा कि आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले भगत सिंह ने जलिया वाले बाग में जनरल डायर को गोली मारकर
हंसते-हंसते फांसी को गले लगाया था।इन शहीदों के शहादत के चलते आज हम आजादी
से छत के नीचे रह रहे हैं।उन्होंने बताया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब प्रांत के लायलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था।जिन्होंने महज 12 साल की उम्र में बगैर किसी को बताए भगत सिंह जलियांवाला बाग चले गए थे और वहां की मिट्टी लेकर घर लौटे थे।भगत सिंह के पिता किशन सिंह चाचा अजीत सिंह और स्वर्ण सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे।उनके पिता और चाचा गदर पार्टी के मेंबर भी थे।भगत सिंह करतार सिंह सराभा को अपना आदर्श मानते थे।उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भी उन शहीदों को अपने दिलों में याद रखना चाहिए और उनके द्वारा दर्शाए गए देश भक्ति के मार्ग पर चलकर अपने अंदर देशभक्ति की भावना को जगाना चाहिए।जिससे समाज को भी ये संदेश जाता है कि सभी बुरी आदतों से दूर रहकर अपने माता-पिता और अपने देश का नाम रोशन करें।इस मौके पर सुरजीत सिंह, लवली कुमार, सचिन कुमार तीर्थ राम राकेश कुमार धर्मपाल बोध राज कमल शर्मा सुदेश कुमार बिट्टू कुमार बोधराज व अन्य मौजूद थे।