Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दोहरे मापदंडों से तनाव में शराब के ठेकेदार…

दोहरे मापदंडों से तनाव में शराब के ठेकेदार…

शाहपुर कंडी( कमल हैप्पी) 

दोहरे मापदंडों से तनाव में शराब के ठेकेदार

आबकारी विभाग पर लगाए जानबूझकर परेशान करने के आरोप ‌
पिछले 4 दिन से ठेके बंद होने के कारण लगभग पड़ा चार लाख का घाटा
तनाव के कारण अगर कुछ हुआ तो होगा आबकारी विभाग जिम्मेदार — पवन कुमार रिशु

28 सितंबर : पंजाब में आबकारी विभाग की दोहरी रणनीति के कारण शराब के ठेकेदारों को तनाव एवं भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बात जुगियल ग्रुप के ठेकेदार पवन कुमार रिशु ने एक प्रेस वार्ता से भेंट करते हुए कही। उन्होंने बताया कि उनके पास जो जुगियाल से दुनेरा,बसोली, फंगोता, हरियाल, बुंगल, माधोपुर सहित लगभग 33 ठेके हैं। जो उन्होंने आबकारी विभाग को 33 करोड़ 55 लाख की रकम अदा कर लिए हैं। इनमें से कुछ ठेके राष्ट्रीय मार्ग से हटकर कुछ दूरी पर है जिनको आबकारी विभाग द्वारा बंद करवा दिया गया है। जो पिछले 7- 8 साल से चल रहे हैं। इस मौके पर पवन कुमार रिशु ने बताया कि पूरे पंजाब में तथा अन्य जगह पर बहुत से ठेके राष्ट्रीय मार्ग के निकट है परंतु उनको बंद नहीं करवाया गया उन्होंने कहा की आबकारी विभाग दौरे मापदंड कर उनके ऊपर तथा उनके कारोबार पर रुकावट डाल रहा है उन्होंने कहा एक तरफ पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग में भी कई ऐसे ठेके हैं जो 220 मीटर के दायरे में आते हैं परंतु उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग यह दूरी रणनीति छोड़कर सभी के साथ एक ही मापदंड के जरिए कार्रवाई करें उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पिछले 4 दिन से उनके हरियाल के ठेके बंद पड़े हैं जिस कारण उनको लगभग चार लाख से ऊपर का नुकसान हो चुका है उन्होंने कहा कि अगर आबकारी विभाग को इतनी भारी रकम अदा कर फिर भी दोहरी रणनीति चलवानी है तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। पवन कुमार रिशु ने आबकारी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा की जब विभाग द्वारा उनको अलर्टमेंट की गई थी तब ऐसी कोई भी शर्त नहीं लगाई गई थी और भारी रकम अदा करने के बाद उनके ऊपर विभाग द्वारा दोहरे मापदंड ठोसे जा रहे हैं। उन्होंने कहा आबकारी विभाग के इस रवैया से वह बहुत परेशानी में है उन्होंने कहां कि अगर इस परेशानी के कारण उनको किसी भी किस्म का कोई नुकसान होता है तो जिसकी सारी जिम्मेदारी आबकारी विभाग की होगी।
इस संबंध में जब एक्साइज इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जुगियाल सर्कल के कुछ ठेके नियम अनुसार गलत पाए गए थे। जिसको लेकर उनके ठेके पीछे करवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात आठ साल से जो ठेके उधर चल रहे थे उसके बारे में वह कुछ नहीं जानते अब नियमावली के अनुसार ही सिक्के चलाए जाएंगे। पंजाब के राष्ट्रीय मार्ग पर चल रहे ठेकों के बारे में उन्होंने कहा उनकी ड्यूटी अपने एरिया में है ना कि पूरे पंजाब में है पूरे पंजाब में चल रहे अवैध ठेकों के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं।

फोटो 1 पवन कुमार रिशु जानकारी देते हुए, जुगियाल सर्कल का बंद पड़ा ठेका।