बटाला (अविनाश शर्मा )
6 जून : डिस्टिक चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आज पंचायत भवन में संस्था के सचिव रोमेश महाजन के नेतृत्व में रखी गई बैठक में जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल विशेष तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इसी श्रंखला के अंतर्गत मुकेश कुमार को जिला चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी का लाइफ मेंबर नियुक्त होने पर सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर संबोधन करते हुए जिलाधीश गुरदासपुर डॉ हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि सोसायटी की ओर से शुरू की गई भंगूढ़ा मुहिम के अंतर्गत लोगों को जिला चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी लावारिस बच्चों को सपने में किसी प्रकार से डरना नहीं होनी चाहिये। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों के सार्वजनिक विकास हेतु जो भी सदस्य प्रयास करना चाहता है वह उन्हें अपना प्रपोजल बना कर दें ताकि उस पर गहनता से विचार कर मुहिम का आगाज किया जा सके। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा साल भर में विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं को संपन्न करवाया जाता है जिनमें पेंटिंग प्रतियोगिता डिक्लेमेशन प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, सिंगिंग प्रतियोगिता आदि शामिल है। इस मौके पर विशेष तौर पर चीमा पब्लिक स्कूल किशनकोट के चेयरमैन अमरिंदर सिंह उर्फ अम्मू चीमा , गोल्डन ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के चेयरमैन मोहित अग्रवाल, जिला गाइडेंस काउंसलर परमिंदर सिंह सैनी, अलका महंत, कंचन चौहान सहित अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
कैप्शन : जिलाधीश डॉ हिमांशु अग्रवाल मुकेश कुमार को जिला चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी का लाइफ मेंबर नियुक्त होने पर सम्मान पत्र भेंट करते हुए।








