Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सीपीआरसी कमेटी की ओर से विशेष बैठक….

सीपीआरसी कमेटी की ओर से विशेष बैठक….

पठानकोट(तरूण/रोहित)

सीपीआरसी कमेटी की ओर से विशेष बैठक का आयोजन

2,सितंबर : एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख के निर्देशों के तहत सीपीआरसी कमेटी की ओर से विशेष बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें डीएसपी हैडक्वाटर परमवीर सैनी तथा डीएसपी ट्रैफिक सुखजिन्द्र सिंह भल्ला विशेष रूपसे मौजूद हुए।इस मौके पर कमेटी सदस्यों की ओर से मनिन्द्र सिंह के पठानकोट व्यापार मंडल के प्रधान बनने पर पुलिस अधिकारियों सहित स्वागत किया गया।इस मौके पर सांझ केन्द्रों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा के साथ ही शहर हित समस्याओं पर विचार रखे गये।प्रधान मनिन्द्र सिंह ने शहर में पुलिस द्वारा काटे जा रहे चालान पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे शहर में दूसरे शहरों व कस्बों से लोग खरीददारी करने के लिए नहीं आ रहे हैं,उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं पुलिस उनका चालान न काटे दें।उन्होंने कहा कि पुलिस ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें ट्रैफिक नियम मानने के लिए कहे, न कि चालान काट कर उससे भारी भरकम जुर्माना भरवाया जाए।इस मौके पर कमेटी द्वारा यह भी तय किया गया कि एसएसपी पठानकोट के निर्देशों के तहत शहर में जरूरतमंद लोगों की 20 हजार रूपये तक जांच के बाद मदद की जाएगी।इस मौके पर हर महीने पुलिस और सीपीआरसी की कमेटी की बैठक होनी चाहिए पर समाज सेवक विजय पासी ने जोर दिया।इस मौके पर उनके साथ कमेटी सदस्य विजय पासी,अनिल महाजन,श्रीमति सुधा,श्रीमति मंजीत मल,वूमैन सैल इंचार्ज रूपेन्द्र कौर,ट्रैफिक इंचार्ज गुलशन कुमार,सीपीआरसी बलविन्द्र,वूमैन सैल रूरल प्रीति, डिविजन नम्बर एक सांझ केन्द्र से रविन्द्र सैनी के अतिरिक्त् अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।