Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कैबिनेट मंत्री जिंपा ने जनता दरबार में सुनी लोगों की शिकायतें

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने जनता दरबार में सुनी लोगों की शिकायतें

होशियारपुर, 20 जुलाई (PPT NEWS) 

– 500 से ज्यादा शिकायतें सुन संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द हल करने के दिए निर्देश

: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है और हर योग्य लाभार्थी तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने आज अपने कार्यालय में 500 से ज्यादा लोगों की अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतों को गौर से सुनते हुए अधिकारियों को इन शिकायतों का नियमों के अनुसार जल्द हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर निगम, डेयरी विकास, बिजली विभाग आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अब लोगों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिल रही है और लोगों का सरकार के प्रति विश्वास और ज्यादा मजबूत हुआ है। उन्होंने कह कि वे अपने कार्यालय में जहां लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं वहीं मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ही जिला प्रशासन की ओर से भी ‘आप दी सरकार, आप दे दुआर’ अभियान के अंतर्गत गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की जरुरत को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर लोगों तक सीधा लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी नागरिक को किसी सरकारी कार्यालय में दिक्कत आती है तो वे नि:संकोच संपर्क करे। इस दौरान उनके साथ डी.एस.पी अमरनाथ, वरिंदर शर्मा बिंदू, वरिंदर वैद व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।