गढ़शंकर (अशवनी शर्मा)
: गढ़शंकर के गांव अलीपुर में देर रात करीब एक दर्जन युवकों ने तेज हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी और एक को गोली मार गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने दस युवकों के नाम से और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या करने के आरोप, मोटरसाइकिल तोडने और आर्मस एकट तहत व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गढ़शंकर पुलिस को दिए ब्यान में नितिश कुमार पुत्र परमजीत सिंह निवासी चनकौई थाना बलाचौर, जिला शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि उसका भाई नितिन कुमार अपने दोस्त शमी कपूर उफ दीपा पुत्र बलवीर राम के साथ जन्म दिन की पार्टी पर जाने के बाद वापिस रात आठ बजे घर आ गया था। जिसके बाद राज कुमार पुत्र गडड शाह निवासी बार्ड नंबर सात, बलाचौर की काल नितिन कुमार भाई और कहा कि शम्मी कपूर उर्फ दीपा के पास कोई वाहन नहीं है और उसे उसके गांव अलीपुर छोडने जाना है। जिसके बाद मैं अपने भाई नितिन कुमार के साथ सपलेंडर मोटरसाईकल नंबर पीबी-20ई-2595 पर जन्म दिन की पार्टी वाली जगह गांव गर्ने बेट पहुंच गए और नितिन का दोसत राज कुमार भी अपने बाईक पर वहां पहुंच गया।
जिसके बाद दोनों भाई एक मोटरसाइकल पर और राज कुमार के मोटरसाइकिल पर शम्मी कपूर उर्फ दीपा हो गया। जिसके बाद हम सभी शम्मी कपूर को उसके गांव अलीपुर छोडने गए तो गांव की ग्राऊंड के पास काफी युवक इकट्ठे थे। जिनके पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने हमें रोक लिया और शम्मी कपूर से बहस करने लगे।
जिसके बाद वह शम्मी कपूर को घसीट कर ग्राऊंड में ले गए और वहां पर उसके साथ मारपीट करने लगे तो नितिन कुमार उसे छुड़ाने के लिए वहां गया। इस दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ढेसी पुत्र पाल सिंह निवासी अलीपुर ने शम्मी कपूर पर पिस्टल से गोली चला दी और गोली शम्मी की बाजू में लगी। जिसके बाद तेजिंद्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी अलीपुर, नीरज कुमार उर्फ अकाश पुत्र राज कुमार निवासी सैला खर्द, अकाशदीप पुत्र कुलदीप कुमार निवासी ग्रीन रेवन्यू, बार्ड नंबर सात गढ़शंकर, राजदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र सतवीर सिंह निवासी हियातपुर रूडक़ी थाना पोजेवाल, पाला निवासी सैला खार्द ने कृपाणों व जग्गू निवासी सिकंदरपुर, जय निवासी नवांशहर, सुखेदव सिंह पुत्र चूहड़ सिंह निवासी भज्जलां और बिंदा निवासी हियातपुर रूडक़ी, पुलिस थाना पोजेवाल व अन्य अज्ञात युवकों ने खंडों व अज्ञात ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और डर के मारे मोटरसाईकल फेंक कर वहां से भाग गए। जिसके बाद जब हमलावार अपने वाहन लेकर वहां से फरार हो गए तो मैनें और राज कुमार नितिन को गंभीर घायल अवस्था में राजा अस्पताल नवांशहर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया। लेकिन वहां पर नितिन की ईलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा शम्मी कपूर उर्फ दीपा को गांव के कुछ लोगो ने सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद डाकटरों ने सिवल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया।एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि एक आत सहित दस आरोपियों के खिलाफ धारा 103 (1), 109,324(4), 101(3), 190, 25 व 27 तहत मामला दर्ज कर लिय गया है और शीध्र आरोपियों को ग्रिफतार कर लिया जाएगा।








