Prime Punjab Times

Latest news
ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਲੀਬਾਲ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸੋਲਿਡ ਵੇਸਟ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ' 'ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਉਤਸਵ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ, ਧਰਮ ਅਤੇ ਅਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ਝੰਡਾ ਕੀਤਾ ਸਥਾਪਿਤ *ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ.ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਡੇਂਗੂ ਸਰਵੇ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ* KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਵਿਭਾਗ ਲਈ ਐਂਟਰੈਂਸ ਟੈਸਟ ਆਯੋਜਿਤ ਕਰਵਾਇਆ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ विधायक प्रगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਦਾਣਾ-ਦਾਣਾ ਖਰੀਦਣਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ : ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਪਾਰੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸਟ੍ਰੇਟ ਤਾਈਕਵਾਂਡੋ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ, ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਈ ਹੋ... ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਰਚਨਾਤਮਕ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਅੰਤਰ-ਕਲਾਸ ਰਚਨਾਤਮਕ ਲੇਖਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਕੀਤਾ ਹਾਸਲ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing निरंकारी मिशन के 272 शिविरों में हुआ रक्तदान महादान

निरंकारी मिशन के 272 शिविरों में हुआ रक्तदान महादान

निरंकारी मिशन के 272 शिविरों में हुआ रक्तदान महादान

मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हो जीवन : सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज

बटाला 24 अप्रैल, 2022 -(अविनाश शर्मा ) ‘मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हो हमारा जीवन, ऐसी ही भावना से युक्त जीवन हम सभी ने जीना है’ यह उक्त उद्गार सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर समालखा एवं शेष 272 स्थानों में आयोजित हुए रक्तदान शिविरों को जूम ऐप के माध्यम द्वारा सामूहिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

सत्गुरू माता जी ने आगे फरमाया कि बाबा गुरबचन सिंह जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से हमें प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। इसके अतिरिक्त सत्गुरू माता जी ने बाबा हरदेव सिंह जी की अहम सिखलाईयों का भी जिक्र किया कि रक्तदान के माध्यम द्वारा मानवता की सेवा में हम अपना बहुमूल्य योगदान देकर किसी की जान बचा सकते है। यदि हम शरीर रूप में अपनी सेवाओं को निभाने में किसी कारण असर्मथ हैं और हम रक्तदान भी नहीं कर पा रहे, तो भी सेवा की भावना स्वीकार्य है।
सत्गुरू माता जी ने आगे कहा कि किशोरावस्था में हमें यह इंतजार रहता है कि कब हम युवास्था में प्रवेश करेंगे और मानव मात्र की सेवा, रक्तदान के माध्यम से कर सकेंगे। ऐसी ही सेवा भावना हम सभी में बनी रहे।
युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने आध्यात्मिक जागृति के माध्यम से आपसी भाईचारे एवं मिलर्वतन का विश्वभर में संदेश दिया। साथ ही सेवा के पुंज, समर्पित गुरु-भक्त चाचा प्रताप सिंह जी एवं अन्य भक्तों को भी इस दिन स्मरण किया जाता है। ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर प्रतिवर्ष जहाँ संपूर्ण देश में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहीं विशेषतः रक्तदान शिविरों की विशाल श्रृंखला का आरम्भ होता है जो वर्ष भर निरंतर चलता रहता है।

इस अवसर पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा के अतिरिक्त संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग 272 शहरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50,000 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। समालखा में आयोजित हुए रक्तदान शिविर मंे सत्गुरू माता जी के जीवन साथी आदरणीय रमित चानना जी ने रक्तदान देकर मानवता की सेवा में अपना अहम योगदान दिया और सभी रक्तदाताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनें। जैसा कि विदित ही है कि संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानवीय मूल्यों की रक्षार्थ हेतु की गई सेवाओं के लिए प्रशंसा का पात्र रहा है और कई राज्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया है। लोक कल्याण के लिए यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है।
यह जानकारी भाई साहब लखविंदर सिंह जी मुखी ब्रांच बटाला द्वारा दी गई साथ में निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक बटाला से अशोक लूना संचालक महात्मा हरभजन लाल जी शिक्षक चरणजीत सिंह जी संचालिका बहन कुलविंदर कौर जी आदि थे