Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਵੱਲੋਂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ.ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲੀ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਜਮਾਤ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਆਈਸਕ੍ਰੀਮ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ,ਮਾਮਲਾ 4 ਕਰੋੜ ਦੀ ਜਬਰੀ ਵਸੂਲੀ ਦਾ.... ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਤਾਂ... ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ,ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਕੈਦ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing BIG NEWS… पुलिस ने एटीएम की अदला-बदली करके हजारों लोगों से ठगी करने…..

BIG NEWS… पुलिस ने एटीएम की अदला-बदली करके हजारों लोगों से ठगी करने…..

पठानकोट,(तरूण/रोहित)

पुलिस ने एटीएम की अदला-बदली करके हजारों लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

यह अंतरराज्यीय गिरोह पिछले दो साल से तीन राज्यों में था सक्रिय

पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से लूटी गई राशि,स्वाइप मशीन,66 एटीएम कार्ड और एक एसयूवी कार की बरामद।

10 अगस्त : आज एक बहुत ही बड़ी सफलता में,पठानकोट पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है,जो लोगों को एटीएम से पैसे निकालने की सहायता का झांसा देकर हजारों लोगों के एटीएम कार्ड की अदला बदली कर लेते थे।पठानकोट पुलिस ने इनके पास से 66 एटीएम कार्ड,19000 रुपए, एक स्वाइप मशीन और एसयूवी कार बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी रमेश कुमार,परीन और सिकंदर के रूप में हुई है।प्रेस वार्ता में एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि एटीएम कार्ड धोखाधड़ी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष अभियान ‘साइबर सुरक्षा’ शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरे उपाय किए गए हैं।एसएसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में चार पहिया वाहनों में यात्रा करते थे और उन एटीएम बूथों को निशाना बनाते थे जहां सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं होते है।इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे,एसएसपी ने बताया कि 8 अगस्त को कांता देवी की ओर से शिकायत मिली थी,जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी बेटी के साथ सरना स्टेशन स्थित एटीएम से 2000 रुपये निकालने गई थीं।उसकी बेटी जब एटीएम से पैसे निकालने गई तो कुछ लोगों ने सहायता का झांसा देकर उसका कार्ड बदल दिया।एटीएम से बाहर आने के बाद मेरी बेटी ने देखा कि कार्ड पर रजनी देवी का नाम लिखा हुआ है।हमने देखा कि हमारे बाद एटीएम में घुसने वाले लोग मारुति अर्टिगा एसयूवी कार नंबर (एचआर61डी8358)) लेकर भाग गए है।कांता देवी ने आगे कहा कि कुछ समय बाद मेरी बेटी के मोबाइल नंबर पर 75,000 रुपये का लेनदेन और एटीएम से 38000 रुपये निकालने का मैसेज आया था।एसएसपी खख ने बताया कि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शहर में कई जगहों से सीसीटीवी फुटेज चैक की गई थी। सूचना मिलने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था।

उन्होंने कहा कि सीआईए स्टाफ पठानकोट और थाना सदर पठानकोट की संयुक्त टीम ने कोटली नहर में चेकिंग प्वाइंट पर संदिग्ध मारुति अर्टिगा कार को रोका था और तलाशी के दौरान कार सवारों के पास से 66 एटीएम कार्ड,एक स्वाइप मशीन और 19000 रूपये नकदी बरामद की गई है।एसएसपी खख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने शुरुआती जांच में खुलासा किया है कि वे बिना गार्ड वाले एटीएम को निशाना बनाते थे और एटीएम से पैसे निकालने के बहाने लोगों के एटीएम कार्ड बदल देते थे।आरोपी तुरंत स्वाइप मशीन से पैसे निकाल लेते थे या अलग-अलग जगहों पर जाकर एटीएम से पैसे निकाल लेते थे।एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले 2-3 साल से लोगों को ठग रहे थे और पहले एटीएम से पैसे निकालते थे परन्तु अब उन्होंने हरियाणा निवासी परवीन कुमार से हाथ मिला लिया था,जिन्होंने उन्हें स्वाइप मशीन मुहैया कराई थी और लूटा हुआ पैसा 60:40 के अनुपात में बांटा गया था।
प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी ने इस स्वाइप मशीन से 2.31 लाख रुपये का लेन-देन किया और एक ही दिन में एटीएम से हजारों रुपये निकाले थे।एसएसपी खख ने कहा कि अधिक जानकारी एकत्र करने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी। एसएसपी ने और जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में लाखों रुपये एकत्र किए और इसका इस्तेमाल अपनी एक बहन की शादी और बाकी पैसे का इस्तेमाल अच्छा जीवन जीने के लिए किया था।इसके अलावा वे अलग-अलग इलाकों में जाने के लिए एसयूवी कार का प्रतिदिन 2000 रुपये किराया देते थे।एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और इसी के साथ उनके बाकी साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

error: copy content is like crime its probhihated