आटो चालक के कतल के आरोपी निर्मल बाबा को बटाला पुलिस ने 12 घंटे में किया काबू
बटाला 8 जुलाई (अविनाश शर्मा, ) गत देर रात्रि लक्ष्मी पैलेस के पास मामूली दौरान किरच मार कर एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
बात को लेकर हुए झगड़े
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रोहित कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी नत्थुमल बाग वीरवार देर रात्रि अपने मौहल्ले से कुछ युवकों के साथ बैठा हुआ था कि कुछ एक अन्य युवकों के साथ कहा सुनी हो गई। इसी दौरान एक युवक ने रोहित कुमार पर किरच से हमला कर दिया, जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल उपचार के लिए दाखिल करवाया गया लेकिन डाक्टरों द्वारा रोहित को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में थाना सिटी की पुलिस के इंस्पैक्टर सतिन्द्रपाल सिंह व पुलिस पार्टी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी
उपरोक्त हत्या के मामले को लेकर डी.एस.पी ललित कुमार, एस. एच. ओ सिटी सतिन्द्रपाल सिंह ने अपने कार्यलय में प्रैस कान्फ्रैस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिटी की पुलिस ने रोहित की हत्या के संबंध में निर्मल बाबा से मामूली बात को लेकर झगडा हुआ था। झगडे दौरान रोहित को किरच मार कर निर्मल बाबा ने हत्या कर दी। बटाला पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपी बाबा को काबू कर लिया। डी.एस.पी सिटी ललित कुमार ने आगे कहा कि आरोपी निर्मल बाबा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
कैप्शन- डी.एस.पी सिटी हत्या के संबंध में जानकारी देते हुए एवं काबू किया गया आरोपी।








