पठानकोट(तरूण/रोहित)
पठानकोट व्यापार मंडल की ओर से वार्षिक जनरल इजलास किया गया आयोजित
इजलास में व्यापारियों की मुख्य समस्याओं,उनके मुद्दों एवं शहर में लोगों को पेश आने वाली परेशानियों पर की गई चर्चा
19,सितंबर : पठानकोट व्यापार मंडल की ओर से संस्थापक एस.एस बावा एवं चेयरमैन अनिल महाजन की अध्यक्षता में स्थानीय वैनिस रिपब्लिक रिसोर्ट में वार्षिक जनरल इजलास का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्यातिथि के रूप में एस.एस.पी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख उपस्थित हुए।इसके साथ ही मंडल के समूह व्यापारियों, करीब 20 ट्रेडों की गठित एसोसिएशन के अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं शहर के कई गणमान्यों सहित करीब 500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।इस दौरान सर्वप्रथम पठानकोट व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष मनिन्द्र सिंह लक्की को मंच पर आमंत्रित कर उनके नेतृत्व में इजलास की शुरुआत की गई,तो वहीं इजलास में उपस्थित समूह व्यापारियों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष के साथ मिलकर व्यापारी हित में कार्य करने का समर्थन दिया गया। इसके पश्चात इजलास में व्यापारियों की मुख्य समस्याओं, उनके मुद्दों एवं शहर में लोगों को पेश आने वाली परेशानियों पर चर्चा की गई।जिसमें ट्रैफिक समस्या,व्यापारियों की दुकानों एवं लोगों के घरों में होने वाली चोरियों,युवाओं में बढ़ती नशे की लत जैसे गंभीर मुद्दों पर व्यापारियों ने अपनी चिंता प्रकट की और इनके हल हेतु अपने सुझाव भी दिए।इस दौरान अध्यक्ष मनिन्द्र सिंह लक्की ने एस.एस.पी के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि पठानकोट एक शांतिप्रिय शहर है,जहां व्यापारी वर्ग नियमों के दायरों में रहकर अपना कारोबार करने के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस के सामाजिक कार्यों में हमेशा अपना सहयोग देते है, लेकिन पिछले कुछ समय में चालानों की बढ़ती कार्रवाई से कारोबार भी प्रभावित हुआ है क्योंकि कोरोना के बाद काफी मुश्किल से कारोबार पुन: पटरी पर लौटा है लेकिन चालानों की कार्रवाई के डर से साथ लगते हिमाचल एवं जेएंडके के कारोबारी पठानकोट नही आ रहे है।तो वहीं नशे की आपूर्ति हेतु शरारती तत्व चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे है,जिन पर नकेल कसना जरूरी है।इस पर एस.एस.पी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी है कि लोगों की भलाई हेतु बनाए नियमों का पालन करवाया जाए तथा इनकी अवहेलना होने पर चालान काटना भी इसी ड्यूटी में शामिल है,लेकिन वह भरोसा दिलाते है कि आगामी त्यौहारों के सीजन में उक्त कार्रवाई में थोड़ी राहत दी जाएगी।इसके अलावा चोरों पर नकेल कसने हेतु पुलिस अपनी कार्रवाईयों को अंजाम दे रही है तथा शहर की ट्रैफिक समस्या के हल हेतु भी पूरजोर कोशिशें की जा रही है। जिसमें सभी लोगों को भी अपना सहयोग देना चाहिए।इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र पठानकोट का नाम राष्ट्रीय पर पहुंचाने वाले एंजल्स पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शिवालिका ढिल्लों,स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रही जिला एपिडियोमॉलोजिस्ट डॉ. साक्षी सल्गोत्रा एवं डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर पंजाब अनिता गुलेरिया तथा जानवरों की सेवा करने वाले पशुपति नाथ वैलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अनिल शर्मा को प्राइड ऑफ पठानकोट के अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रोजैक्ट चेयरमैन अश्वनी गुप्ता व संजय महाजन,चीफ पैट्रन आर.एल खोसला,चेयरमैन लीगल सैल नवनवीर गिल,चेयरमैन मेडिकल सैल डा.मुनीष गोयल,डी.एस.पी लखविंद्र सिंह रंधावा,एस.एच.ओ मोहित टॉक,हिन्दु बैंक डायरेक्टर सतीश महेन्द्रू,ललित भाटिया, डी.जी.एम अश्वनी शर्मा,भवनीत कौर,सुमित मल्पोत्रा,राजीव आनंद,नवीन मल्होत्रा, नारायणदीप सिंह,दिनेश अबरोल,अमित रलहन, विपिन महाजन,संदीप अग्रवाल,विनय महाजन,मनीष जैन, संजीव कालरा,सतिन्द्र सोनी,पारस महाजन,डॉ. इंद्रजीत राणा,पवन रिशु,विपिन महाजन,विकास महाजन,राजीव सूरी,प्रदीप भाटिया,विनय विग,प्रदीप महाजन,मानव महाजन,गौरव महाजन,गुरदीप गुलाटी,रूप लाल महाजन, ओम अबरोल,कम्पयूटर एसोसिएशन प्रधान राजेश बजाज, बलवंत ठाकुर, राजेश महाजन,मेहरा बिरादरी अध्यक्ष सुरेश बिट्टा,मनप्रीत सिंह, रोबिन सिंह,डॉ.पुनीत गिल,मानव महाजन,अनुज शर्मा,दीपक वालिया आदि उपस्थित थे।








