Prime Punjab Times

Latest news
ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਨੂੰ ਦਸੂਹਾ ਅਦਾਲਤ ਚ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼, 3 ਦਿਨਾਂ ਦਾ... , ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਵੱਲੋਂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ.ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲੀ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਜਮਾਤ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਆਈਸਕ੍ਰੀਮ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ,ਮਾਮਲਾ 4 ਕਰੋੜ ਦੀ ਜਬਰੀ ਵਸੂਲੀ ਦਾ.... ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਤਾਂ... ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ,ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਕੈਦ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ALERT.. पठानकोट : जिले में 92 नये लोगों की  रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

ALERT.. पठानकोट : जिले में 92 नये लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

पठानकोट (अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा ) मंगलवार का दिन कोरोना को लेकर राहत भरा रहा लेकिन एक व्यक्ति की मौत होने के चलते जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई और अबतक 436 लोग अपनी जान गंवा चुके है। पिछले एक सप्ताह से पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने इतनी रफ्तार पकड़ ली थी कि जिले के लोगों में मन में कोरोना का डर सता रहा था कि आखिर इस पर कैसे काबू पाया जाए। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गए मेडिकल बुलेटिन में 92 लोगों की कोरोना से पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई तथा पहली बार भारी संख्या में 207 लोगों के रिकवर किये जाने के बारे में जानकारी दी गई। मंगलवार को निकले कोरोना पॉजिटिव लोगों में 1 वर्ष के बच्चे सहित 6 बच्चे, 37 महिलाएं व 49 पुरुष शामिल है जिसके चलते 1152 लोग जिले में एक्टिव है जो कोरोना के साथ जंग लड़ रहे है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एम.ओ. डा.राकेश सरपाल ने बताया कि जिले में अब तक 20,597 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,848 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 435 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 970 सैंपलों में से 258 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 712 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 60 सैंपलों में से 7 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 53 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई तथा निजी लैब से 22 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा अन्य जिलों से 3 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 2128 लोगों के सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट आनी शेष है।

143 ने लगवाई बूस्टर डोज तथा 1759 युवाओं ने लगवाई पहली डोज

जिले के लोगों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर प्रयास किये जा रहे है। मंगलवार को जिले में 60 वर्ष से ऊपर की आयु वाले 143 बुजुर्गों ने बूस्टर डोज लगवाई जबकि 15 वर्ष से 18 वर्ष के बीच की आयु में 1759 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। मंगलवार को जिले के अलग अलग वैक्सीन सेंटरों पर कुल 5751 हैल्थ वर्करों, फ्रंट लाइन वर्करों के साथ साथ 18 से 44 वर्ष तथा 45 से 60 वर्ष की आयु के लोगों ने वैक्सीन लगाकर अपने आपको कोरोना से सुरक्षित किया।

इन क्षेत्रों में पाए 92 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से विष्णु नगर लमीनी से 37 वर्षीय व्यक्ति, डेयरीवाल से 74 वर्षीय महिला, पठानकोट से 65 वर्षीय व्यक्ति, शांत विहार से 67 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 18 वर्षीय युवक, धारकलां से 26 वर्षीय व्यक्ति, गांव सराफचक्क से 38 वर्षीय व्यक्ति, माडल टाउन से 47 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 39 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय व्यक्ति, माधोपुर से 40 वर्षीय व्यक्ति, जुगियाल से 35 वर्षीय महिला व 7 वर्षीय बच्चा, प्रताप नगर से 18 वर्षीय युवक, आनंदपुर रड़ा से 36 वर्षीय महिला, पठानकोट से 2 वर्षीय बच्चा व 50 वर्षीय महिला, बजरी कंपनी से 18 वर्षीय युवती, सैली रोड से 30 वर्षीय व्यक्ति, सरना से 63 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 55 वर्षीय महिला, रायपुर से 45 वर्षीय व्यक्ति, हाड़ा से 45 वर्षीय व्यक्ति, न्यू शास्त्री नगर से एक महिला व एक व्यक्ति, सैदोवाल से 38 वर्षीय महिला, सुजानपुर से 40 वर्षीय महिला, झंडी से 66 वर्षीय महिला, वडाला से 53 वर्षीय महिला, झाखोलाहड़ी से 28 वर्षीय महिला, नाजोचक्क से 38 वर्षीय महिला, घरोटा से एक महिला व एक व्यक्ति, छतवाल से 66 वर्षीय व्यक्ति, पंगोली से 28 वर्षीय महिला, भदरोया से 66 वर्षीय व्यक्ति व 62 वर्षीय महिला, बस स्टैंड से 30 वर्षीय व्यक्ति, डलहोजी रोड से 30 वर्षीय महिला, सुजानपुर से 63 वर्षीय महिला, भोआ से 55 वर्षीय व्यक्ति, गार्डन कालोनी से 24 वर्षीय व्यक्ति, अबरोल नगर से तीन महिला व दो व्यक्ति, बस स्टैंड से दो व्यक्ति, मेन बाजार से तीन महिला व एक व्यक्ति, थरियाल से 26 वर्षीय व्यक्ति, डलहोजी रोड से 43 वर्षीय महिला, ढाकी से 67 वर्षीय महिला, डलहोजी रोड से 50 वर्षीय महिला, सैली रोड से 35 वर्षीय व्यक्ति, मिशन रोड से 30 वर्षीय व्यक्ति, जुगियाल से 21 वर्षीय महिला, अबरोल नगर से 34 वर्षीय महिला, डलहोजी रोड से 28 वर्षीय व्यक्ति, गांधी चौंक से 60 वर्षीय महिला, अबरोल नगर स्थित आर्मी एरिया से 4 सैन्य कर्मी, कर्म सिंह मोहल्ला से 72 वर्षीय व्यक्ति, गांधी चौंक से एक महिला व 14 वर्षीय बच्चे सहित चार व्यक्ति, मिशन रोड से 68 वर्षीय महिला, सैनगढ़ से 58 वर्षीय व्यक्ति, मिशन रोड से 55 वर्षीय व्यक्ति, भोआ से 30 वर्षीय व्यक्ति, मिशन रोड से एक व 7 वर्षीय बच्ची तथा एक महिला व दो व्यक्ति तथा डलहोजी रोड से एक महिला व एक व्यक्ति तथा निजी अस्पतालों से दो महिलाएं व एक बैंक कर्मी पॉजिटिव पाया गया।

error: copy content is like crime its probhihated