दसूहा 6 जुलाई (चौधरी)
: पुलिस प्रशासन हमेशा ही कानून और व्यवस्था बनाए रखने,क्षेत्र में अपराध को रोकने हेतु तथा जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदा तैयार रहता है।इन शब्दों का प्रगटावा थाना प्रभारी दसूहा राजिंदर कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि एस एस पी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक तथा डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जौडा के दिशा निर्देशों अनुसार दसूहा पुलिस द्वारा दिन रात्रि अपनी ड्यूटी गंभीरता से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए भी पुलिस प्रशासन वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है जिसके चलते बाबा बर्फानी हाल हाजीपुर चौक दसूहा में प्रति दिन हजारों की गिनती में शिव श्रद्धालु वहां पहुंचेंगे अपना ठहराव करेंगे और यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दसूहा पुलिस प्रशासन तैयार है। उन्होंने बताया कि हाजीपुर चौक, एसडीएम चौंक, मारुति सुजुकी चौंक, होशियारपुर चुंगी चौंक , सिनेमा चौंक में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि माहौल शांतिपूर्वक बना रहे तथा किसी तरह की घटना ना हो। उन्होंने बताया कि दसूहा के मुख्य बाजार में भी पुलिस गश्त को बढ़ाया गया है तथा दसूहा पुलिस द्वारा दिन रात्रि ड्यूटी लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध तहत एनडीपीएस एक्ट अधीन कई मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नशों के प्रति लोगों को जागरूक जा किया जा रहा है। उन्होंने सभी को अपील की अगर कोई व्यक्ति नशा बेचता यां उसका सेवन करता है तो पुलिस को इसकी जानकारी जरूर दें जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।








