Prime Punjab Times

Latest news
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਹਿੰਦੀ ਦਿਵਸ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ ਚ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾਂ ਹਾਸਿਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਖਿਡਾਰੀ ਸਨਮਾਨਿਤ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਲੋੜ : ਐਸ ਐਚ ਓ  ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹੋਏੇ ਪਦਉੱਨਤ...ਬਣੇ ASI ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਮਹੀਨਾ : ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਤਰਜ਼ੀਹ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵਲੋਂ ਵਾਹਨਾਂ ਤੇ ਲਗਾਏ ਰਿਫਲੈਕਟਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੁਆਰਾ ਆਰਮੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਉੱਪਲ ਨੇ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਸਾਇੰਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ : ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਲਹਿਰਾਉਣਗੇ ਤਿਰੰਗਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐੱਨ.ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਯੂਨਿਟ ਵੱਲੋਂ ਚਾਇਨਾ ਡੋਰ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ

Home

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT ADVTISEMENT ADVERTISEMENT ADVERTISEMENT
You are currently viewing ALERT.. जिले में कोरोना का कहर जारी, 46 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ALERT.. जिले में कोरोना का कहर जारी, 46 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

पठानकोट( पंकज शर्मा /अविनाश ) देश में यहां कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है उसी तरह जिले में भी कोरोना के केस तेजी से फैल रहे हैं। पिछले चार महीनों के बाद जिले में एक बार फिर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ है। वीरवार को 46 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए। जिसके चलते पिछले पांच दिनों में यहां 88 लोग कोरोना से पॉजिटिव निकल चुके हैं वहीं 46 नए केस आने से छह दिनों से 134 लोग पॉजिटिव पाए गए। जिसके चलते जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 146 हो गई है। दूसरी ओर 2 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया। जो 46 लोग पॉजिटिव आए उनमें 4 बच्चे, एक डाक्टर व एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है।

जानकारी देते हुए एस.एम.ओ. डा.राकेश सरपाल ने बताया कि जिले में अब तक 19,157 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,577 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 434 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 468 सैंपलों में से 18 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 450 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 170 सैंपलों में से 17 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 153 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई तथा निजी लैब से 9 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 2 अन्य जिलों से पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 757 लोगों के सैंपल लिए गए और 548 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है जिसके चलते कुल 1305 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए अलग-अलग कैंपों में कुल 2236 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगी जिसके चलते अब तक कुल 7,16,491 लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।
इन क्षेत्रों में पाए गए पॉजिटिव केस
वीरवार को जिन 46 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से कटारूचक्क से 34 वर्षीय महिला, दौलतपुर से 17 वर्षीय युवक, चक्क माधो सिंह से 42 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर से 51 वर्षीय महिला, पठानकोट से 45 व 27 वर्षीय व्यक्ति, सुंदर नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, एयरफोर्स कालोनी से 38 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय महिला तथा उनकी 8 वर्षीय बच्ची, माडल टाउन से 6 वर्षीय बच्चा तथा 70 वर्षीय व्यक्ति, सरना से 53 वर्षीय व्यक्ति, सरना से 15 वर्षीय बच्ची, मिशन रोड से 37 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय व्यक्ति व 22 वर्षीय महिला, ढांगू रोड से 40 वर्षीय व्यक्ति, सिविल अस्पताल से 39 वर्षीय व्यक्ति, सैली रोड से 47 वर्षीय महिला, ब्यास लाहड़ी से 47 वर्षीय व्यक्ति, मामून से 69 वर्षीय महिला व 38 वर्षीय व्यक्ति, इंदिरा कालोनी से 53 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 46 वर्षीय पत्नी, सुंदर नगर से 19 वर्षीय युवती व 70 वर्षीय महिला, माधोपुर से 45 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय महिला व उनका 11 वर्षीय बच्चा, गोसाइंपुर से 29 वर्षीय व्यक्ति, भदरोया से 33 वर्षीय महिला, सुजानपुर से 32 वर्षीय व्यक्ति व 34 वर्षीय महिला, खानपुर से 35 वर्षीय महिला, सुजानपुर से 27 वर्षीय महिला, पठानकोट से 53 वर्षीय महिला, मिशन रोड से 29 वर्षीय महिला, डलहोजी रोड से 43 वर्षीय व्यक्ति, फ्रैंड्स कालोनी से 18 वर्षीय युवक, मामून कैंट से 27 वर्षीय महिला, भारत नगर से 56 वर्षीय महिला, गोल्डन एवीन्यू से 32 वर्षीय व्यक्ति, पटेल नगर से 76 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय युवक तथा निजी अस्पताल से 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई।

error: copy content is like crime its probhihated