पठानकोट(अविनाश शर्मा,तरुण,रोहित)
17 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 138 पर पहुंचा
जिले में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को ध्यान में रखते हुए
हरेक नागरिक को जागरूक होने की जरूरत : उपायुक्त स.हरबीर सिंह
29 सिंतबर : वीरवार को भी डेंगू का डंक जिले में जारी रहा। गतदिवस यहां 31 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए थे वहीं वीरवार को लिए गए सैंपलों में से 17 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए। जिसके चलते जिले में डेंगू पीडि़तों का आंकड़ा बढक़र 138 पहुंच गया। 17निकले पॉजिटिव केसों में से 8 महिलाएं, 9 पुरुष हैं जिनमें से शाहपुर गेट सुजानपुर से 10 वर्षीय बच्चा, इसा नगर से 12 वर्षीय बच्चा, गली राम सिंह से 13 वर्षीय बच्ची, डलहोजी रोड से 16 वर्षीय युवक, बैंक कालोनी सुजानपुर से 17 वर्षीय युवक, नजदीक काली माता मंदिर से 14 वर्षीय बच्चा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 28 वर्षीय व्यक्ति सुंदर नगर, 30 वर्षीय महिला गोपीपुर मोहल्ला, खानपुर से 25 वर्षीय महिला, कबीर नगर से 43 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर से 43 वर्षीय महिला, सैली कुलियां से 55 वर्षीय महिला, लमीनी से 62 वर्षीय महिला, दोलतपुर से 55 वर्षीय व्यक्ति, माडल टाउन से 45 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय युवक तथा फ्रैंड्स कालोनी से 65 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं डा.साक्षी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए सभी लोग अपने घरों की सफाई रखें।
बढ़ते डेंगू केसों के चलते जिला प्रशासन ने की स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक
जिला पठानकोट के लोगों को अपली है कि जिले में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को ध्यान में रखते हुए हरेक नागरीक को जागरूक होने की जरूरत है, इसलिए घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि डेंगू पर काबू पाया जाए। यह प्रगटावा जिला उपायुक्त स.हरबीर सिंह ने डेंगू के प्रभाव को रोकने के किए प्रबंधो का जायजा लेने के लिए जिला प्रबंधकीय कम्पलैक्स मलिकपुर में मीटिंग दौरान किया। इस अवसर पर ए.डी.सी. अंकुरजीत सिंह, सहायक कमिश्नर मेडर डा.सुमीत मुध, एपडीमोलॉजिस्ट डा.साक्षी व अन्य उपस्थित थे। जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त स.हरबीर सिंह ने बताया कि जिला पठानकोट के कुछ क्षेत्रों में डेंगू के मामले ध्यान में आए हैं तथा हमें इसलिए सबको जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिले में डेंगू से जागरूक रहने के लिए जागरूकता प्रोग्राम चलाया जाएगा। उन्होने कहा कि जिले में सट्बल बर्निंग को लेकर जो टीमें काम कर रही है वह अब गांवो में लोगों को डेंगू से बचाव हेतु जागरूक करेंगी। वहीं उन्होने नगर निगम अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि सिटी में जिन क्षेत्रों में डेंगू फैलने की संभावना है उन क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जाए तथा कीटनाशक दवाईयों का छिडक़ाव किया जाए।








