Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਹਿੰਦ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ बिट्टू के काफिले को लेकर हंगामा, साढ़े तीन घंटे तनावपूर्ण रहा माहौल ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੁਸਤਕ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਵਿਊ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਬਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਲਿਆ ਸਵੱਛਤਾ ਪ੍ਰਣ ਗੁਰਸਿੱਖ ਹਰ ਅਵਸਥਾ ਚ ਇਕ ਸਮਾਨ ਜੀਵਨ ਜਿਉਂਦਾ ਹੈ : ਮਹਾਤਮਾ ਰੌਸ਼ਨ ਦਿਹਲਵੀ ਸਿਹਤਮੰਦ ਜੀਵਨ-ਸ਼ੈਲੀ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਅਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਲੰਧਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌ+ਤ, 5 ਜ਼+ਖ+ਮੀ 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ALERT… जिले में कोरोना का प्रकोप बढा…..

ALERT… जिले में कोरोना का प्रकोप बढा…..

जिले में कोरोना का प्रकोप बढा, 9 सैंपलों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

पठानकोट 28 नवंबर (अविनाश) : जिले में कोरोना का कहर दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन में लिए गए 812 सैंपलों में से 9 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई। जिन 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमे से माधोपुर से 16 वर्षीय युवक, गांव बघार से 73 वर्षीय वृद्घ, पठानकोट से 35 वर्षीय व 54 वर्षीय व्यक्ति, गुरदासपुर से 55 वर्षीय व्यक्ति, शिवाजी नगर से 30 वर्षीय महिला, ढाकी रोड से 12 वर्षीय युवक, मीरपुर कालोनी से 52 वर्षीय व 17 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई। वहीं दूसरी ओर 8 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया। जिसके चलते जिले में एक्टिव केसों की संख्या 45 हो गई।
सिविल सर्जन डा.रूबन्द्रि कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 18,927 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,456 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 426 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 603 सैंपलों में से 1 सैंपल की रिर्पोट पॉजिटिव व 602 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 206 सैंपलों में से 5 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 201 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई। निजी लैब से 2 सैंपलों की रिर्पोट पॉजिटिव तथा अन्य जिले से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 494 लोगों के सैंपल लिए गए और 740 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है जिसके चलते कुल 1234 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। वहीं उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए अलग-अलग वैक्सीन कैंपो में कुल 2017 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगी जिसके चलते जिले में अब तक कुल 6,56,440 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।