Prime Punjab Times

Latest news
ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਨੂੰ ਦਸੂਹਾ ਅਦਾਲਤ ਚ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼, 3 ਦਿਨਾਂ ਦਾ... , ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਵੱਲੋਂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ.ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲੀ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਜਮਾਤ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਆਈਸਕ੍ਰੀਮ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ,ਮਾਮਲਾ 4 ਕਰੋੜ ਦੀ ਜਬਰੀ ਵਸੂਲੀ ਦਾ.... ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਤਾਂ... ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ,ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਕੈਦ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing श्री गुरु रविदास ने समाज के सभी वर्गों का..

श्री गुरु रविदास ने समाज के सभी वर्गों का..

श्री गुरु रविदास ने समाज के सभी वर्गों का किया सम्मान : महंत पुरषोत्तम दास

बटाला में साँझीवालता यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

बटाला 23 नवंबर (अविनाश) : बटाला में मेड़ता राजस्थान से मीरा भाई के जन्म स्थल से शुरू हुई यात्रा का आज बटाला में पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय अमृतसर बाईपास चौक पर नवयुवको के विशाल मोटरसाइकिल सवार काफिले द्वारा जात्रा का स्वागत कर अमृतसर रोड ,गांधी चौक, कंडा चौक, सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक, आरआर बावा डीएवी कॉलेज रोड, समाज रोड से होती हुई यात्रा आरआर बावा कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रवेश हुई। शिवालिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल बैंड द्वारा समाध रोड से सभा स्थल तक यात्रा की अगुवाई की। यात्रा का बटाला के नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आरआर बावा परिसर में संतो का जोरदार स्वागत किया गया। सभा स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम का सामाजिक समरसता मंच की अगुवाई में आयोजन किया गया। जिसमें मंच पर यात्रा की अगुवाई कर रहे महंत परसोत्तम दास प्रमुख गुरु रविदास डेरा चक हकीमा फगवाड़ा ,संत बलबीर सिंह टीबी होशियारपुर ,महंत बाल जोगी स्वतंत्र पाल सिंह, संत असीमानंद सरस्वती ऋषिकेश उत्तराखंड साध्वी प्रेमानंद जी नंगली साहिब ,महंत उदय गिरी महाराज, महंत गोविंद दास वडाला बांगर, सर्वजीत सिंह डेरा जेठूवाल, नामधारी सरदार अजीत सिंह, महंत कमल पुरी व महंत अवतार पुरी विराजमान थे ।महंत परसोत्तम दास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी ने जनमानस को मेहनत करने का संदेश देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को एक परमात्मा की संतान कहा था। गुरु रविदास जी की शिष्य मीराबाई ने श्री गुरु रविदास जी द्वारा बताएगी मार्ग पर चलते हुए प्रभु भक्ति में अटूट विश्वास रखने के लिए जनमानस को प्रेरित किया उन्होंने कहा व्यक्ति अपनी जाति से नहीं बल्कि कर्मों से ऊंचा होता है निमन या उच्च वर्ग केवल मात्र हमारी मानसिकता की अवस्था है। श्री गुरु रविदास जी को भारतीय संस्कृति व समाज में उच्चतम स्थान प्राप्त होना इस बात का परिणाम है कि भारतीय समाज उस समय भी व्यक्ति के गुणों की कदर करता था। जाति के कारण व्यक्ति के गुणों को आज भी कोई नजरअंदाज नहीं करता। यह कहना गलत है कि हमारा समाज जाति के आधार पर लोगों को विशेष महत्व देता है। अगर कोई भी व्यक्ति अच्छी संगत में बैठता है। तो उसके व्यक्तित्व में निखार आना निश्चित है।
इसी प्रकार नामधारी समाज से सरदार अजीत सिंह ने बोलते हुए कहा कि हिंदू और सिख समाज में किसी प्रकार की भी भिन्नता नहीं है हमारे ग्रंथ हमें जनमानस की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए शिक्षा देते हैं।
संत बलबीर सिंह ने बोलते हुए कहा कि आज प्रत्येक भारतीय को विश्व कल्याण के लिए एकजुट होकर एक स्वर में गुरुओं व महापुरुषों द्वारा बताए गए मार्ग के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता है । हमें अपने मन से ऊंच-नीच की भावना को पूरी तरह से खत्म करने की आवश्यकता है।
इसी प्रकार साध्वी प्रेमानंद ने भी प्रत्येक वर्गों को भारतीय संस्कृति व वेदों के अनुसार मिलकर समाज हित में कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं भारतीय प्राचीन संस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करती है ।

कार्यक्रम में मंच का संचालन सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल डोगरा ने किया कार्यक्रम के अंत में अशोक अग्रवाल ने सभी महानुभावों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर फैजपुरा के अध्यक्ष देवराज, भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष वीर सिंह,लव कुश सेना पंजाब के अध्यक्ष संजीत कुमार ,रविदास संगठन कमेटी तहसील बटाला के अध्यक्ष हीरालाल ,गुरु रविदास मंदिर गांधी कैंप से श्रीमती सविता ,प्रजापत सभा से रोशन लाल शनि देव मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन शिव सानन, ब्राह्मण सभा से राजेश शर्मा, कश्यप राजपूत सभा से अनिल कुमार ,योगी समाज से अर्चना जोगी ,महाजन सभा से सुरेश महाजन, बालक नाथ मंदिर अमूनंगल से बलविंद्र भगत, भगवान वाल्मीकि मंदिर अचली से राकेश भट्टी ,भारत भूषण लूथरा, परमजीत गिल, हीरा वालिया ,सुरेश भाटिया नीलम महाजन राकेश भाटिया, जितेंद्र कल्याण, ,विश्व हिंदू परिषद से हनी मित्तल, मोहित दास ,राघव शर्मा,अनूप आनंद, जतिंद्र नाथ शर्मा प्रमोद ,संजीव कुमार,मनीष अग्रवाल ,अजय ऋषि,स्वदेशी जागरण मंच से संदीप सलहोत्रा,पंकज महाजन ,अरुण अग्रवाल ,कृष्ण लाल गुप्ता ,प्रेम सागर ,अनिल गुप्ता अमनजोत सिंह वालिया ,सीमा, बटालवी,अश्वनी सुंदर ,सुमित भारद्वाज,अरुण शर्मा ,राजीव शर्मा प्रदीप महाजन ,कमलजीत लकी, दीपक वर्मा ,कंचन चौहान ,प्रीति सूरी,अंजू अग्रवाल, गीता अग्रवाल के अलावा शहर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

error: copy content is like crime its probhihated