पठानकोट 9,नवंबर(अविनाश ) : पठानकोट के काली माता मंदिर तालाब और पठानकोट के अलग-अलग क्षेत्रों में कुर्बानी फिल्म की शूटिंग की गई।इस फिल्म में प्रोड्यूसर और अहम किरदार निभा रहे डॉ. पवन शहरिया पठानकोट के रहने वाले हैं और इसके अलावा को पहले भी काफी फिल्मों में विभिन्न विभिन्न किरदार निभा चुके हैं। इस दौरान जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म का किरदार एक पिता और उसके बेटे के बीच घूमता है जोकि फिल्म देखने के उपरांत बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा।उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग पठानकोट के विभिन्न विभिन्न हिस्सों में की जा रही है और फिल्म में रोबिन और कोमल शर्मा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।इसी के साथ साथ मशहूर पंजाबी एक्टर नीटू पंढेर फिल्म में जेलदार के किरदार में नजर आएंगे और इसी के साथ साथ सहायक प्रोड्यूसर मनीष मेहरा डायरेक्टर और स्टोरी आईडिया डी.के. स्क्रीनप्ले और डायलॉग जतिंदर साईं राज, मेकअप आर्टिस्ट मंगा माही सिपाही के किरदार में राजेश वशिष्ठ,सेट डेकोरेशन रोहित साइंटिस्ट के साथ साथ रॉकी द्वारा अपना सहयोग दिया जा रहा है।इस दौरान बात करते हुए डॉक्टर पवन शहरिया ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जाएगा।
LATEST… काली माता मंदिर तालाब और अलग-अलग क्षेत्रों में हुई कुर्बानी फिल्म की शूटिंग
- Post published:November 9, 2021
You Might Also Like
बडी खबर.. जम्मू-कश्मीर की तरफ तस्करी करके ले जाए जा रहे हैं पशुधन को किया बरामद,दो के खिलाफ मामला
क्रूर दोहरे हत्याकांड में पठानकोट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अपराधी बलविंदर सिंह उर्फ कालू गिरफ्तार
हिंदू कोऑपरेटिव बैंक खाताधारकों ने बैंक प्रशासन के खिलाफ तीसरे दिन भी जारी रखा धरना प्रदर्शन
ਹੈਰੋਇਨ ,ਸ਼ਰਾਬ ਠੇਕਾ ਅਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ 7 ਕਾਬੂ







