हिंदू कोऑपरेटिव बैंक खाताधारकों ने बैंक प्रशासन के खिलाफ तीसरे दिन भी जारी रखा धरना प्रदर्शन
पठानकोट 17,जून(तरूण/अविनाश) : पैसों की निकासी ना होने के चलते हिंदू को ऑपरेटिव बैंक संघर्ष कमेटी द्वारा बैंक के विरोध में आज तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया गया।इस दौरान खाताधारकों की ओर से बैंक प्रशासन और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई और सरकार के खिलाफ पर रोष प्रकट किया गया।इस समूह के खाताधारकों ने अपनी समस्याएं सुनाते हुए कहा कि घर में कोई बीमार होता है तो उसके लिए भी दवाई आदि लेने के लिए पैसे की जरूरत होती है किसी को बच्चों को स्कूल की फीस और ट्यूशन फीस आदि देनी होती है तो उसके लिए भी पैसों की जरूरत होती है और अगर घर में विवाह शादी का कोई भी कार्यक्रम हो उसके लिए भी पैसे की जरूरत होती है ऐसे में यदि बैंक से पैसा नहीं निकलेगा तो यह बताया जाए कि खाताधारक आखिर क्या करें, इसके बाद संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजत बाली ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारी राजीव सिंह से मुलाकात की और उनसे नई अपडेट के बारे में जानकारी भी ली।इस अवसर पर राजीव सिंह ने बताया कि जिलाधीश जो कि बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर भी हैं उन्हें सोमवार का समय दिया गया है जब वह उनसे मिलकर पैसों की निकासी के लिए मंजूरी प्राप्त करेंगे।आगे बात करते हुए रजत बाली ने कहा कि धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कि खाताधारकों को उनके जमा पैसे वापिस नहीं मिलते।इस मौके पर रजत बाली,बी.आर.गर्ग नरेश रैना,वरिंदर सागर,निर्मल कैला, धर्मपाल पुरी,उत्तम चंद शर्मा, भारत भूषण पूरी,अशोक शर्मा, बलराम कुमार, कुलदीप कुमार, नीलकमल बाली और चाचा अशोक के अलावा अन्य मौजूद रहे।








