सुजानपुर 6 नवंबर(ब्यूरो चीफ) : सुजानपुर पुलिस की ओर से माधोपुर के पास लगाए नाके के दौरान एक ट्रक से 10 गाय तथा 3 बैल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है इस संबंधी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई श्यामलाल ने बताया कि उन्होंने टीप्वाइंट डिफेंस रोड पर नाका लगाया हुआ था कि इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक जम्मू कश्मीर नंबर का ट्रक गोधन की तस्करी के लिए गायों को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा है इस दौरान पुलिस की ओर से सुजानपुर की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया ट्रक चालक ने पुलिस पार्टी को देख कर ट्रक को नाके से कुछ दूरी पहले ही रोक लिया तथा ट्रक ड्राइवर तथा उसका एक साथी रेलवे लाइन की तरफ भागे जिनका पुलिस पार्टी की ओर से पीछा किया गया लेकिन वह भागने में सफल रहे पुलिस पार्टी की ओर से जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें बुरी तरह से बंधे हुए 10 गाय तथा तीन बैल बरामद किए गए उन्होंने कहा कि इस मामले में सुजानपुर पुलिस की ओर से सैफ अली निवासी बेड़ियां तथा एक अज्ञात के खिलाफ के खिलाफ एनिमल क्रुएलिटी एक्ट का मामला दर्ज उन्होंने कहा कि ट्रक को पुलिस की ओर से कब्जे में ले लिया गया तथा संबंधी जांच की जा रही है।
बडी खबर.. जम्मू-कश्मीर की तरफ तस्करी करके ले जाए जा रहे हैं पशुधन को किया बरामद,दो के खिलाफ मामला
- Post published:November 6, 2021
You Might Also Like
श्री गुरु रविदास महाराज जी का 11 मार्च को मनाया जाएगा 645 वां प्रकाश पर्व
युवा शक्ति को साथ जोड़कर पार्टी को करेंगे और भी मजबूत – विन्नी वर्मा
ਇਕ ਵਾਰ ਵਰਤੋਂ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਪਲਾਸਟਿਕ ਦੀ…
राहुल हत्याकांड मामले में पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों के अलावा तीन अन्य आरोपितों को भी किया गिरफ्तार






