Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा ने जिला रेड क्रॉस सोसायटी को दिया 2,51,000 रुपए का योगदान

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा ने जिला रेड क्रॉस सोसायटी को दिया 2,51,000 रुपए का योगदान

होशियारपुर / दसूहा 28 नवंबर(चौधरी ) 

: कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा ने समाज सेवा में एक उल्लेखनीय कदम उठाते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर को 2,51,000 रुपए का सहयोग दिया है। स्कूल के चेयरमैन संजीव वासल और उनके पुत्र राघव वासल ने व्यक्तिगत रूप से 2,51,000 रुपए का चेक डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर को सौंपा। इस राशि को डिप्टी कमिश्नर की ओर से रेड क्रॉस मेडिकल रिलीफ फंड के लिए जारी किया गया।

सचिव रेड क्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा की ओर से एक चैरिटी शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने खाने-पीने की चीज़ों, खेल और किताबों के स्टॉल लगाए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और स्कूल प्रबंधन ने कपड़े, स्टेशनरी और खिलौनों का संग्रह किया, जिन्हें रेड क्रॉस सोसायटी को दिया गया।

डिप्टी कमिश्नर ने सचिव रेड क्रास सोसायटी मंगेश सूद को स्कूल के छात्रों द्वारा एकत्रित किए गए कपड़े, खिलौने और स्टेशनरी सामग्री को रेड क्रॉस कैंप के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा की पूरी प्रबंधन टीम की सराहना करते हुए कहा कि वे न केवल छात्रों को शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में प्रशिक्षित कर रहे हैं, बल्कि उनमें समाज सेवा और दया जैसे गुण भी विकसित कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों की सहानुभूति और समाज सेवा की भावना की भी प्रशंसा की। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के अन्य स्कूलों से भी आग्रह किया कि वे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि बच्चों में समाज सेवा के गुणों का विकास हो और वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।