Prime Punjab Times

Latest news
ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੁਰਾਮ ਜਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਭਗਤੀ ਦਾ ਮਹਾਂਉਤਸਵ — ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਭਾਤ ਫੇਰੀ ਨਾਲ ਗੂੰਜਿਆ ਸ਼ਹਿਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਨੂਰਪੁਰ ਜੱਟਾਂ ਕੇਸ 'ਚ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਡਾ.ਅੰਬੇਡਕਰ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਕਾ... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਵਿਖੇ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਲੈਕਚਰਾਰ ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉੱਪਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ,ਮਾਤਾ ਦਾ ਹੋਇਆ ਦੇ+ਹਾਂ+ਤ* ਪੰਜਾਬ 'ਚ 129 DSPs ਦੇ ਹੇਏ ਤਬਾਦਲੇ, ਹਰਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦਸੂਹਾ ਤੇ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਹੋਣਗੇ ਨਵੇਂ DSP ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ, ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸਮੀਖਿਆ ਡੀਏਵੀ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ,ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਐਨ.ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਯੂਨਿਟ ਵੱਲੋਂ 'ਠੋਸ ਕਚਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਨ' ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਭਾਈ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਯਾਦਗਾਰੀ ਪਾਰਕ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗਵਰਨਰ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ *ਇਤਿਹਾਸਕ ਨਗਰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ 177 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪ੍ਰਾਜੈ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने तहसील कांप्लेक्स में किया पब्लिक हैल्प सैंटर का उद्घाटन

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने तहसील कांप्लेक्स में किया पब्लिक हैल्प सैंटर का उद्घाटन

होशियारपुर, 01 जनवरी (ब्यूरो) 
मुख्यमंत्री पंजाब के निर्देशों पर तहसील कांप्लेक्स में खोला गया है पब्लिक हैल्प सैंटर
हैल्प सैंटर में आम जनता दे सकती है किसी भी कार्यालय से संबंधित शिकायत व सुझाव: डिप्टी कमिश्नर
पुलिस से संबंधित शिकायत व सुझाव भी हैल्प डेस्क पर किए जाएंगे स्वीकार: एस.एस.पी
हैल्प सैंटर के माध्यम से तहसील कांप्लेक्स में काम करवाने आए लोगों को दी जाएगी हर जरुरी सहायता
पब्लिक हैल्प सैंटर में सिविल व पुलिस प्रशासन का एक-एक कर्मचारी दफ्तरी समय के दौरान रहेगा उपस्थित
एस.डी.एम. होशियारपुर की ओर से हैल्प सैंटर में आई शिकायतों, सुझावों व कार्यप्रणाली की रोजाना की जाएगी समीक्षा
: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा की ओर से आज तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर में पब्लिक हैल्प सैंटर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले दिनों जब मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की ओर से तहसील कांप्लेक्स का औचक निरीक्षण किया गया था, तब उन्होंने कांप्लेक्स में कैंप कार्यालय स्थापित करने का निर्देश दिया था ताकि लोगों को यहां काम करवाने के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब के निर्देशों पर अमल करते हुए आज तहसील कांप्लेक्स में पब्लिक हैल्प सैंटर को स्थापित कर दिया गया है, जहां पर सिविल व पुलिस विभाग का एक-एक कर्मचारी लोगों की सहायता के लिए दफ्तरी समय पर उपस्थित रहेगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पब्लिक हैल्प सैंटर में तैनात कर्मचारी जहां तहसील परिसर में काम करवाने आए लोगों की सहायता करेंगे वहीं आम जनता की सिविल व पुलिस विभाग से संबंधित सभी विभागों की शिकायतों व सुझावों को भी प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि एस.डी.एम होशियारपुर की ओर से इस पब्लिक हैल्प सैंटर की रोजाना समीक्षा की जाएगी ताकि लोगों तक इस हैल्प सैंटर का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन होशियारपुर का यही प्रयास है कि पंजाब सरकार की ओर से दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना यकीनी बनाया जाए ताकि जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एस.एस.पी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा ने कहा कि आम जनता को पुलिस से संबंधित हर जानकारी व सेवा भी पब्लिक हैल्प सैंटर के माध्यम से मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एस.एस.पी कार्यालय या पुलिस स्टेशन से संबंधित शिकायत, सुझाव भी यहां दिए जा सकते हैं, संबंधित कार्यालय या थाने में वह शिकायत, सुझाव अपने आप पहुंच जाएगा और उस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, डी.एस.पी जागीर सिंह, तहसीलदार गुरसेवक चंद, नायब तहसीलदार विजय कुमार के अलावा अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।
error: copy content is like crime its probhihated